- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Shiv sunder das appointed india women team batting coach 4671780
महिला टीम इंडिया के बैटिंग कोच बने Shiv Sundar Das, बोले- बेताबी से इंतजार था
पूर्व टेस्ट बल्लेबाज शिव सुंदर दास को महिला भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है.
Published On May 18, 2021, 08:54 AM IST
Last UpdatedMay 18, 2021, 08:54 AM IST
भारत की महिला क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ का दायरा भी पुरुष टीम की तरह बढ़ाया जा रहा है. हाल ही में मुख्य कोच के रूप में बीसीसीआई ने पूर्व क्रिकेटर रमेश पवार (Ramesh Powar) को यह नियुक्त किया था. अब उनके सहायक के रूप में पूर्व टेस्ट क्रिकेटर शिव सुंदर दास (Shiv Sunder Das) को चुना गया है. दास को बतौर बल्लेबाज कोच टीम के साथ जोड़ा गया है.
शिव सुंदर दास ने उम्मीद जताई कि उन्होंने एनसीए में राहुल द्रविड़ के साथ बल्लेबाजी की कोचिंग का जो अनुभव प्राप्त किया है. उससे महिला क्रिकेट टीम को जरूर फायदा होगा. भारत के लिए 2000 से 2002 के बीच में 23 टेस्ट खेल चुके दास ने कहा, ‘यह अच्छा अनुभव है और मुझे इसका बेताबी से इंतजार है.’
वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में बल्लेबाजी कोच रह चुके हैं. उनका मानना है कि उस अनुभव से उन्हें बल्लेबाजों की तकनीकी दिक्कतों को दूर करने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा, ‘मैं 4-5 साल एनसीए का हिस्सा था और कुछ समय से बल्लेबाजी कोच रहा हूं. मैं राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे यह मौका दिया.
इससे पहले बीसीसीआई की तीन सदस्यीय सलाहकार समिति ने मुख्य कोच पद के लिए कई पूर्व भारतीय खिलाड़ियों के इंटरव्यू लिए थे. इस इंटरव्यू में रमेश पवार को कोच बनाने की सिफारिश की थी. इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर डब्ल्यूवी रमन भारतीय टीम के कोच थे. पवार ने अपने इंटरनेशनल करियर में 2 टेस्ट और 31 वनडे मैच खेले हैं.