add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

RCB VS CSK: शिवम दुबे ने लगाया 111 मीटर लंबा गगनचुंबी छक्का, वीडियो हुआ वायरल

13वें ओवर में हर्षल पटेल के ओवर की दूसरी गेंद जो फुल टॉस थी, उसे शिवम दुबे ने लांग ऑन की दिशा में काफी ऊपर खेला. गेंद काफी ऊपर चली गई, जिसे कैमरा भी नहीं कैद कर सका.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - April 17, 2023 10:54 PM IST

आईपीएल 2023 में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आमने-सामने है. इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. डेवोन कॉनवे और शिवम दुबे की विस्फोटक पारी से चेन्नई ने बैंगलोर के सामने जीत के लिए 227 रन का लक्ष्य रखा है. इस मैच में शिवम दुबे ने हर्षल पटेल के ओवर में 111 मीटर लंबा गगनचुंबी छक्का लगाया.

यहां देखें वीडियो:

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

13वें में हर्षल पटेल गेंदबाजी करने आए थे, हर्षल पटेल के ओवर की दूसरी गेंद जो फुल टॉस थी, उसे शिवम दुबे ने लांग ऑन की दिशा में काफी ऊपर खेला. गेंद काफी ऊपर चली गई, जिसे कैमरा भी नहीं कैद कर सका. शिवम दुबे ने इस गेंद पर लगभग 111 मीटर लंबा छक्का लगाया. आईपीएल 2023 का यह दूसरा सबसे लंबा छक्का है. इस सीजन फाफ डू प्लेसिस के नाम 115 मीटर लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड है.

शिवम दुबे ने मैच में 27 गेंद में 52 रन की आक्रामक पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में दो चौका और पांच छक्के लगाए. उन्होंने डेवॉन कोनवे के साथ 37 गेंद में 80 रन जोड़े. डेवॉन कोनवे ने 45 गेंद में 83 रन (06 चौका, 06 छक्के) की पारी खेली.

आईपीएल में सबसे लंबे छक्के की बात करें तो यह रिकॉर्ड एल्बी मोर्कल के नाम है, जिन्होंने साल 2008 में 125 मीटर लंबा छक्का लगाया था. आईपीएल 2023 में फाफ डू प्लेसिस के नाम सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड था, फाफ डू प्लेसिस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रवि विश्नोई की गेंद पर 115 मीटर लंबा छक्का लगाया था.