- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Shivam Dube breaks Hardik Pandya record with 15 balls half century in IND VS NZ 4th T20I
एक ओवर में 29 रन, शिवम दुबे ने धमाकेदार पारी से तोड़ा हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड
शिवम दुबे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में अर्धशतक जड़ा. उन्होंने अपनी पारी में बड़ा कारनामा किया.
Published On Jan 28, 2026, 10:30 PM IST
Last UpdatedJan 28, 2026, 10:30 PM IST
Shivam Dube
भारत और न्यूजीलैंड की टीम बुधवार को चौथे टी-20 मैच में आमने-सामने हुई. इस मैच में भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने धमाकेदार पारी खेली. शिवम दुबे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में धमाकेदार अर्धशतक जड़ा. इस अर्धशतक के साथ उन्होंने हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है.
विशाखापट्टनम में खेले गए चौथे टी-20 मैच में शिवम दुबे 23 बॉल में 65 रन की पारी खेलकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए. उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और सात छक्के लगाए.
शिवम दुबे ने तोड़ा हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड
शिवम दुबे ने इस मैच में सिर्फ 15 बॉल में अर्धशतक लगाया. उन्होंने हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में 16 बॉल में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड था. युवराज सिंह (12 बॉल) इस लिस्ट में पहले और अभिषेक शर्मा (14 बॉल) दूसरे नंबर पर हैं. शिवम दुबे लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.
T20I में भारत के लिए सबसे तेज 50 रन (गेंदों के हिसाब से)
12 युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड डरबन 2007
14 अभिषेक शर्मा बनाम न्यूज़ीलैंड गुवाहाटी 2026
15 शिवम दुबे बनाम न्यूज़ीलैंड विजाग 2026
16 हार्दिक पांड्या बनाम दक्षिण अफ्रीका अहमदाबाद 2025
17 अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड वानखेड़े 2025
एक ओवर में बने 29 रन
ईश सोढ़ी के ओवर में शिवम दुबे ने आक्रामक तेवर दिखाए और एक ओवर में 29 रन जड़े. उन्होंने ईश सोढ़ी के ओवर में तीन छक्के और दो चौके लगाए.
भारतीय बल्लेबाज़ की तरफ से एक ओवर में बनाए गए सबसे ज़्यादा रन (T20I)
36 युवराज सिंह बनाम स्टुअर्ट ब्रॉड डरबन 2007
30 संजू सैमसन बनाम रिशाद हुसैन हैदराबाद 2024
28 रोहित शर्मा बनाम मिशेल स्टार्क ग्रोस आइलेट 2024
28 शिवम दुबे बनाम ईश सोढ़ी विजाग 2026