add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: शिवम दुबे ने लगाया 117 मीटर लंबा छक्का, गुम हुई बॉल, कहा- मैंने इतनी बड़ी बांउड्री नहीं देखी

शिवम दुबे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में 18 बॉल में 22 रन की पारी खेली, इस पारी में उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 6, 2025 10:41 PM IST

Shivam dube 117 Meter Six: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम गुरुवार को चौथे टी-20 मैच में आमने- सामने हुई. अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन और वाशिंगटन सुंदर की धारदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है. इस मैच में शिवम दुबे ने 117 मीटर लंबा छक्का लगाया. यह गेंद स्टेडियम से बाहर चली गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

शिवम दुबे ने पारी के 11वें ओवर में यह कारनामा किया. दुबे ने एडम जैम्पा के ऑफ स्टंप के बाहर की बॉल को सामने की तरफ मारा, बॉल सामने की तरफ साइट स्क्रीन की ओर चली गई और गुम हो गई, इसके बाद थर्ड अंपायर दूसरी बॉल लेकर आए. शिवम दुबे ने मैच के बाद बाउंड्री को लेकर सवाल भी उठाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यहां देखें शिवम दुबे के सिक्स का वीडियो:

वहीं मैच के बाद शिवम दुबे ने बाउंड्री को लेकर सवाल खड़े किए. भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने कहा, मैंने इतनी बड़ी स्क्वैयर बाउंड्री नहीं देखी है. शिवम दुबे ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां चौथे टी20 मैच में मैदान का आकार बड़ा होने से भारत का स्कोर पर्याप्त था और गेंदबाजों ने रणनीति पर बखूबी अमल करके मेजबान को हराया.

इस मैदान पर 167 का स्कोर अच्छा था: शिवम दुबे

दुबे ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, इस मैदान पर 167 का स्कोर अच्छा था क्योंकि हमारे पास बेहतरीन गेंदबाज हैं, मुझे उन पर भरोसा है और पूरी टीम को उन पर भरोसा है. उन्होंने कहा, यह टी20 मैच है और कोई भी बल्लेबाज आकर आक्रामक पारी खेल सकता है लेकिन इस मैदान पर बाउंड्री बड़ी है और हमने उसी हिसाब से रणनीति बनाई थी, हमें विश्वास था कि हम उन्हें रोक लेंगे.