add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

हार्दिक पांड्या से प्रतिद्वंदिता पर शिवम दुबे ने कहा- इस बारे में नहीं सोचता

ऑलराउंडर शिवम दुबे श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीमित ओवर फॉर्मेट सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - January 2, 2020 3:44 PM IST

भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर शिवम दुबे का कहना है कि उनकी स्क्वाड के स्थाई ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ कोई प्रतिद्वंदिता नहीं है। हालांकि भारत के लिए एक वनडे और 6 टी20 मैच खेल चुका ये खिलाड़ी टीम इंडिया में जगह पक्की करना चाहता है।

हिदुस्तान टाइम्स से बातचीत में दुबे ने कहा, “मैं यहां टीम इंडिया के लिए प्रदर्शन करने आया हूं। मैं हार्दिक के साथ किसी तरह की प्रतिद्वंदिता के बारे में नहीं सोच सकता। वो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से है। लेकिन मैं उसे प्रतिद्वंदी की तरह नहीं देखता। मैं केवल अपने खेल को देखता हूं, कहां मुझे सुधार करने की जरूरत है, शीर्ष ऑलराउंडर बनकर भारत को मैच जिताने के लिए कुछ अतिरिक्त करना है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम इंडिया के लिए हर एक खेलने को उत्सुक दुबे ये भी समझते हैं कि किसी एक मैच के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉम्बिनेशन तैयार करने के लिए उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर भी बैठना पड़ सकता है।

IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स टीम में बतौर सलाहकार लौटा ये कीवी गेंदबाज

इस बारे में उन्होंने कहा, “टीम मैनेजमेंट मेरा समर्थन करता है। हालात के अनुकूल टीम कॉम्बिनेशन बनाना सबसे अहम है। अगर हम अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन खिला रहे हैं तो इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि मैं टीम में हूं या नहीं।”

दुबे ने आगे कहा, “(वेस्टइंडीज के खिलाफ) आखिरी दो वनडे मैचों में, उन्हें लगा कि अलग टीम कॉम्बिनेशन अपनाने की जरूरत है जो कि सही था। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मैनेजमेंट इसे लेकर काफी स्पष्ट है कि उन्हें किसी मैच के लिए क्या चाहिए।”

दुबे अब 5 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में नजर आएंगे।