Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 18, 2026 11:21 PM IST

IND VS NED: शिवम दुबे के ऑलराउंड प्रदर्शन (66 रन और दो विकेट) और वरुण चक्रवर्ती (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी से भारत ने बुधवार को T20 वर्ल्ड कप के अपने आखिरी लीग मैच में नीदरलैंड्स को 17 रन से हरा दिया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए, नीदरलैंड्स की टीम इसके जवाब में 20 ओवर में सात विकेट पर 176 रन ही बना सकी.
भारत चार मैच में आठ अंक के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा जबकि नीदरलैंड ने अपने अभियान का अंत चार मैच में एक जीत से दो अंक के साथ किया।
भारत के 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की टीम चक्रवर्ती (14 रन पर तीन विकेट) और शिवम दुबे (35 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदों के सामने सात विकेट पर 176 रन ही बना सकी। नीदरलैंड की ओर से बास डि लीडे ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। नोह क्रोस (12 गेंद में नाबाद 25 रन) तथा जैक लियोन कैशे (16 गेंद में 26 रन) ने सातवें विकेट के लिए 23 गेंद में 47 रन की साझेदारी की लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए.
दुबे ने इससे पहले अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 31 गेंद में छह छक्कों और चार चौकों से 66 रन की पारी खेलने के अलावा हार्दिक पंड्या (21 गेंद में 30 रन, तीन छक्के) के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 गेंद में 76 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने छह विकेट पर 193 रन बनाए. कप्तान सूर्यकुमार यादव (34) और तिलक वर्मा (31) ने भी उपयोगी पारियां खेली. दुबे और पंड्या 14वें ओवर में उस समय साथ आए जब भारत 110 रन पर चार विकेट गंवाकर संकट में था. इन दोनों की पारियों से भारत अंतिम पांच ओवर में 75 रन जोड़ने में सफल रहा. नीदरलैंड की ओर से तेज गेंदबाज लोगान वान बीक सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 56 रन देकर तीन विकेट चटकाए. ऑफ स्पिनर आर्यन दत्त ने 19 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
भारतीय टीम अपना अगला मैच इसी मैदान पर सुपर आठ चरण में रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी.
लक्ष्य का पीछा करने उतरे नीदरलैंड ने धीमी शुरुआत करते हुए पावर प्ले में एक विकेट पर 36 रन बनाए. टीम ने मैक्स ओडाउड (20) का विकेट गंवाया जिन्हें वरुण चक्रवर्ती ने छठे ओवर में बोल्ड किया. सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट (24) ने पंड्या का स्वागत एक्सट्रा कवर पर चौके के साथ किया लेकिन इसी ओवर में डीप मिडविकेट बाउंड्री पर वाशिंगटन सुंदर को कैच दे बैठे. कोलिन एकरमैन (23) ने भी पंड्या पर छक्का मारा जबकि बास डि लीडे ने भी इस तेज गेंदबाज पर चौका जड़ा.
एकरमैन ने अभिषेक शर्मा की गेंद को भी दर्शकों के बीच पहुंचाया लेकिन चक्रवर्ती की गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में डीप मिड विकेट पर रिंकू के हाथों लपके गए. चक्रवर्ती ने अगली गेंद पर आर्यन (00) को भी बोल्ड किया. कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने दुबे पर चौके के साथ 14वें ओवर में टीम के रनों का सैकड़ा पूरा किया. डि लीडे ने भी दुबे पर छक्का जड़ा लेकिन इस तेज गेंदबाज की गेंद पर स्लिप में चक्रवर्ती को कैच दे बेठे। उन्होंने 23 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का मारा।
नीदरलैंड को अंतिम पांच ओवर में 76 रन की दरकार थी. बुमराह ने एडवर्ड्स (15) को बोल्ड करके नीदरलैंड को छठा झटका दिया. नोह क्रोस ने वाशिंगटन पर लगातार दो चौकों के बाद अर्शदीप पर भी चौका जड़ा नीदरलैंड को अंतिम दो ओवर में 46 रन की जरूरत थी और क्रोस तथा लियोन कैशे की पारियों के बावजूद टीम लक्ष्य से दूर रही.
सूर्यकुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. अभिषेक शर्मा का मौजूदा विश्व कप में खाता खुलने का इंतजार जारी रहा और वह लगातार तीसरे मैच में बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए. वह आर्यन की सीधी गेंद को पूरी तरह से चूककर बोल्ड हुए. तिलक ने वान बीक पर छक्का मारा जबकि बेहतरीन फॉर्म में चल रहे इशान किशन (18) ने भी इस तेज गेंदबाज पर चौका जड़ा. इशान ने कोलिन एकरमैन का स्वागत छक्के के साथ किया. उन्होंने अगले ओवर में दत्त पर भी चौका जड़ा लेकिन इस ऑफ स्पिनर की अगली गेंद उनकी जांघ और फिर कोहनी से टकराकर विकेटों में समा गई. भारत ने पावर प्ले में दो विकेट पर 50 रन बनाए.
सूर्यकुमार 13 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब वान बीक की गेंद पर माइकल लेविट ने उनका कैच टपका दिया. वान बीक के इसी ओवर में हालांकि रोलोफ वान डेर मर्व ने लॉन्ग ऑफ पर शानदार कैच लपककर तिलक की पारी का अंत किया. सूर्यकुमार ने 12वें ओवर में बास डि लीडे पर छक्के के साथ बाउंड्री के सूखे को खत्म किया जबकि शिवम ने अगले ओवर में एकरमैन पर दो छक्के और एक चौके के साथ टीम के रनों का शतक पूरा किया. सूर्यकुमार हालांकि तेज गेंदबाज काइल क्लेन के अगले ओवर में बाउंड्री पर कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 28 गेंद की अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का मारा.
भारत ने 15 ओवर में चार विकेट पर 118 रन बनाए. दुबे ने बाएं हाथ के स्पिनर वान डेर मर्व की फुलटॉस को दर्शकों के बीच पहुंचाया जबकि हार्दिक ने इस शॉट को दोहराया. दुबे ने 17वें ओवर में वान बीक पर दो छक्कों और एक चौके से 25 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. हार्दिक ने19वें ओवर में क्लेन पर दो छक्के मारे। दुबे ने भी वान बीक की पहली गेंद पर छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर स्थानापन्न खिलाड़ी टी वान डेर गुगटेन ने उनका शानदार कैच लपका। हार्दिक भी अंतिम गेंद पर वान डेर मर्व को कैच दे बैठे.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
