रणजी ट्रॉफी मैच के बीच में प्लेइंग-11 में हुआ बदलाव, CSK की भी बढ़ी टेंशन, जानें पूरा मामला
रणजी ट्रॉफी मैच के बीच में प्लेइंग-11 में हुआ बदलाव, CSK की भी बढ़ी टेंशन, जानें पूरा मामला
झारखंड ने अपनी पहली पारी 561/6 के स्कोर पर घोषित की थी. झारखंड के लिए शरणदीप सिंह ने सर्वाधिक 139 रन बनाए, जबकि कुमार कुशाग्र ने 102 रन की पारी खेली
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - January 23, 2026 8:00 PM IST
Ekana Stadium
रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश और झारखंड की टीम लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने है. खेल के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश की टीम ने मैच के दौरान टीम के प्लेइंग-11 में बदलाव किया. उत्तर प्रदेश ने बाएं हाथ के स्पिनर शिवम शर्मा कोऑलराउंडर प्रशांत वीर की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया. प्रशांत वीर को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच के पहले दिन लंच से ठीक पहले फील्डिंग करते समय कंधे में चोट लगी थी.
यह रणजी ट्रॉफी में ‘सीरियस इंजरी रिप्लेसमेंट’ नियम के इस्तेमाल का दूसरा मामला है, जिसे मौजूदा घरेलू सीजन से पहले लागू किया गया था।
Add Cricket Country as a Preferred Source
इससे पहले, अक्टूबर 2025 में बंगाल के बल्लेबाज काजी जुनैद सैफी कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बंगाल-गुजरात रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान घायल ओपनर सुदीप चटर्जी की जगह सीरियस इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर आए थे, इस तरह वे नए नियम के तहत रणजी ट्रॉफी मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने वाले पहले खिलाड़ी बने थे. पहली बार इस नियम का इस्तेमाल दलीप ट्रॉफी में किया गया था, जब सौराष्ट्र के विकेटकीपर हार्विक देसाई की जगह वेस्ट जोन टीम में महाराष्ट्र के सौरभ नवाले को शामिल किया गया था.
शिवम शर्मा ने गेंदबाजी से किया कमाल
शिवम शर्मा ने मुकाबले में अब तक 18.5 ओवर फेंके, जिसमें 66 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. इसमें शतकवीर विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र का कीमती विकेट भी शामिल है।
चेन्नई सुपर किंग्स की बढ़ी टेंशन
प्रशांत वीर को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन फिलहाल आशंका है कि प्रशांत कम से कम तीन हफ्तों तक मैदान से बाहर रहेंगे। उनकी चोट 5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए चिंता का विषय होगी, क्योंकि आईपीएल 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी.
क्या है मैच का हाल ?
दूसरे दिन के खेल तक उत्तर प्रदेश ने अपनी पहली पारी में 3 विकेट खोकर 32 रन बना लिए हैं. झारखंड ने अपनी पहली पारी 561/6 के स्कोर पर घोषित की थी. झारखंड के लिए शरणदीप सिंह ने सर्वाधिक 139 रन बनाए, जबकि कुमार कुशाग्र ने 102 रन की पारी खेली. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए रणजी ट्रॉफी नॉकआउट की दौड़ में अपनी जगह बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.