add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

शिवनारायण चंद्रपॉल को वेस्टइंडीज विश्वविद्यालय ने मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया

वेस्टइंडीज क्रिकेट ने ट्विटर के जरिए चंद्रपॉल को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - October 26, 2018 9:03 PM IST

पूर्व वेस्टइंडीज क्रिकेटर शिवनारायण चंद्रपॉल को वेस्टइंडीज यूनिवर्सिटी ने आज मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया है। 44 साल के चंद्रपॉल ने 21 साल तक वेस्टइंडीज और दुनिया भर के क्रिकेट फैंस का मनोरंजन किया है।

क्रिकेट वेस्टइंडीज की डॉयरेक्टर जेनिफर नीरो ने चंद्रपॉल को विशेष श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, “हम यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टइंडीज द्वारा मिले महत्वपूर्ण सम्मान पर शिवनारायण चंद्रपॉल को बधाई देना चाहते हैं। वो इसके लायक हैं। वो एक उत्कृष्ट वेस्ट इंडियन है, जो वास्तव में उल्लेखनीय व्यक्ति है और वेस्टइंडीज के इतिहास में बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक हैं। वो खेल के क्षेत्र में युवा छात्रों के लिए एक बुद्धिमान दिमाग, एक मजबूत व्यक्ति, एक नेता और बढ़िया उदाहरण हैं। उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन कर साबित किया कि एक बार जब आप कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार हो जाते हैं तो आप इनाम, सम्मान और वैश्विक प्रशंसा प्राप्त करेंगे।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

नीरो ने आगे कहा, “शिव आईसीसी महिला विश्व टी-20 टूर्नामेंट के लिए हमारी परियोजना टीम में शामिल हो गए और फिर से कैरिबियन के लोगों के लिए खेल और उनके प्यार के लिए अपने जुनून का प्रदर्शन कर खेल पर तत्काल प्रभाव डाला है।