This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
विदाई मैच का मौका मिलना चाहिए था चंद्रपॉल को: लारा
चंद्रपॉल ने 20 साल तक देश के लिए खेला और वह देश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले बल्लेबाज भी हैं
Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - January 27, 2016 11:51 AM IST


वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का मानना है कि शिवनारायण चंद्रपॉल को संन्यास लेने से पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई का सही मौका नहीं दिया गया। चंद्रपॉल को वेस्टइंडीज का दिग्गज बल्लेबाज मानने वाले लारा ने कहा कि वह विदाई का उचित मौका दिए बगैर चंद्रपॉल को टेस्ट टीम से हटाए जाने से वह आहत हैं। समाचार एजेंसी सीएमसी ने लारा के हवाले से कहा है, “चंद्रपॉल ने 20 साल तक देश के लिए खेला और वह देश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले बल्लेबाज भी हैं। मुझे नहीं लगता कि वेस्टइंडीज उनके योगदान की कद्र करता है।” ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने खेली शानदार पारी: फिंच
उन्होंने कहा, “मैं इस बात से काफी आहत हूं कि चंद्रपॉल को संन्यास लेने से पहले कुछ टेस्ट मैचों में खेलना का मौका भी नहीं दिया गया। इसलिए नहीं की वह मेरे रिकार्ड को तोड़ सकें बल्कि इसलिए की वह सम्मानजनक तरीके से क्रिकेट को अलविदा कह सकें। मुझे लगता है कि वह इस बात से काफी आहत होंगे।” ये भी पढ़ें: बुमराह और हार्दिक ने अच्छा प्रदर्शन कियाः धोनी
लारा ने चंद्रपॉल के योगदान को शानदार बताते हुए कहा, “उन्होंने वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए काफी कुछ किया है। उन्होंने अपने करियर में काफी कुछ हासिल किया है। वह जिस तरह से खेले उसके लिए उनकी तारीफ करनी चाहिए।”
आपको बता दें 41 वर्षीय चंद्रपॉल ने वेस्टइंडीज के तरफ से 164 टेस्ट मैच खेले जिसमें 11867 रन बनाए। टेस्ट करियर में उन्होंने अपना सर्वाधिक 203 रन नाबाद बनाया। वहीँ वनडे में 268 मैच खेले हैं जिसमें 8778 रन बनाए और सर्वाधिक 150 रन बनाए। वनडे में इन्होंने 11 शतक 59 अर्द्धशतक लगाए। 22 टी-20 मैच में इन्होंने 343 रन बनाए।
TRENDING NOW
