• Home
  • News
  • Shoaib Akhtar again disappointed with Pakistan’s bowling

पाकिस्तानी गेंदबाजों से फिर निराश हुए शोएब अख्तर

इंग्लैंड के खिलाफ चौथा मैच हारकर पाकिस्तान 0-3 से वनडे सीरीज हार गई है।

Edited By : Indo-Asian News Service |May 18, 2019, 03:33 PM IST

Published On May 18, 2019, 03:33 PM IST

Last UpdatedMay 18, 2019, 03:33 PM IST

शोएब अख्तर © AFP

पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के चौथे मैच में पाकिस्तान के हारने के बाद टीम की गेंदबाजी पर नाराजगी जाहिर की।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 340 रन बनाए। इंग्लैंड ने 49.3 ओवर में सात विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अख्तर ने मुकाबले के बाद ट्वीट किया, “पाकिस्तान एक बार फिर 300 से ज्यादा के लक्ष्य को बचा नहीं पाई। गेंदबाजी से फिर निराशा हुई।”

ट्रेंट ब्रिज वनडे: जेसन रॉय का मैचविनिंग शतक, इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 3 विकेट से हराया

पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम ने 115 रनों की दमदार पारी खेली। गेंदबाजी में मोहम्मद हसनैन और इमाद वसीम को दो-दो जबकि खान, मलिक और हसन अली को एक-एक विकेट मिला। इस जीत के बाद इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली है। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

Editor's Pick