add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

इस स्पीड से तो...'रावलपिंडी एक्सप्रेस' का हरभजन सिंह ने उड़ाया मजाक, फिर मिला जवाब

शोएब अख्तर और हरभजन सिंह अक्सर एक दूसरे की टांग खींचते नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हरभजन सिंह 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' की स्पीड का मजाक बनाते दिख रहे हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 20, 2024 2:58 PM IST

नई दिल्ली. भारतीय दिग्गज हरभजन सिंह और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर मैदान के अंदर बड़े प्रतिद्वंद्वी रहे हैं, वहीं मैदान के बाहर मैदान के बाहर उतने ही अच्छे दोस्त माने जाते हैं. कई बार दोनों ने इस बात को स्वीकार भी किया है. यह दोनों दिग्गज अक्सर एक दूसरे की टांग खींचते नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हरभजन सिंह ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ की स्पीड का मजाक बनाते दिख रहे हैं. हालांकि इसके बाद शोएब अख्तर ने भी उन्हें जवाब दिया है.

इस स्पीड से तो कल पहुंचेंगे…

दुबई में ILT20 लीग के दूसरे सीजन की शुरुआत हो चुकी है. इस लीग में हरभजन सिंह और शोएब अख्तर सहित कई दिग्गज कॉमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं. लीग के पहले दिन हरभजन सिंह ने मैदान पर शोएब अख्तर की स्पीड का मजाक उड़ाया. दरअसल एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शोएब अख्तर दौड़ते नजर आ रहे हैं, उसके बाद हरभजन सिंह ने उनके मजे लिए. हरभजन सिंह ने शोएब अख्तर पर टिप्पणी करते हुए कहा, कि वह जिस स्पीड से दौड़ रहे हैं, वह कल पहुंचेंगे. शोएब अख्तर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, एक स्पिनर हमें बातें सुना गया, क्या जमाना आ गया है. शोएब अख्तर ने इस पोस्ट में हरभजन सिंह और ILT20 को टैग किया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

TRENDING NOW

सोशल मीडिया यूजर्स ने किया रिएक्ट

शोएब अख्तर का यह वीडियो सोशल मीडिया फैंस को पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों दिग्गज खिलाड़ियों की नोंकझोक की तारीफ की है. फैंस ने कहा कि क्रिकेट के मैदान पर भी दोनों खिलाड़ियों में इस तरह की नोंकझोक देखने को मिलती थी.