• Home
  • News
  • Shoaib Akhtar: Babar Azam has a target to reach likes of Virat Kohli, Joe Root, Kane Williamson

'कोहली और विलियम्सन के क्लब में शामिल होना चाहते हैं बाबर आजम'

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि कोहली और बाबर की तुलना नहीं की जानी चाहिए

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 10, 2020, 11:16 AM IST

Published On Jun 10, 2020, 11:16 AM IST

Last UpdatedJun 10, 2020, 11:16 AM IST

Babar Azam

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि उनकी देश की वनडे टीम के नए कप्तान बाबर आजम का लक्ष्य विराट कोहली और केन विलियम्सन द्वारा तय किए गए पैमाने तक पहुंचना है।

भारतीय टीम के कप्तान कोहली, न्यूजीलैंड के कप्तान विलियम्सन, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को मौजूदा समय के महान बल्लेबाजों में गिना जाता है। अख्तर ने कहा है कि आजम ने अपनी नजरें इन महान खिलाड़ियों के साथ खड़े होने पर टिका ली हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ICC के नए नियम से नुकसान की भरपाई कर सकेंगे क्रिकेट बोर्ड

मेट्रो डॉट को डॉट यूके ने अख्तर के हवाले से लिखा है, ‘बाबर आजम काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने कोहली, रूट, विलियम्सन के साथ खड़े होने का लक्ष्य बना लिया है।’

अख्तर ने हालांकि कहा है कि कोहली और बाबर की तुलना नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘कोहली और आजम दोनों शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन दोनों की तुलना करना सही नहीं है क्योंकि पाकिस्तान की टीम भारत की अपेक्षा कम टेस्ट और वनडे खेलती है।’

कोविड-19 महामारी के बीच इंग्लैंड पहुंची विंडीज टीम, 3 मैचों की खेलेगी टेस्ट सीरीज

पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘उन दोनों के समर्पण से मुझे विश्वास है कि ये दोनों भविष्य में कई रिकॉर्ड तोड़ेंगे, लेकिन इन दोनों की तुलना करना सही नहीं है।

Editor's Pick