add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

साउथ अफ्रीका की हार पर शोएब अख्तर ने लिए मजे, बोले- आप सबसे बड़े 'C' हो

नीदरलैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका को मिली हार पर पाकिस्तानी फैंस ने ही नहीं बल्कि पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी जमकर मजे लिए।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - November 6, 2022 9:51 PM IST

T20 World Cup 2022: T20 वर्ल्‍ड कप 2022 में पाकिस्तान की टीम का अभी तक जितना साथ किस्मत का मिला है, शायद ही और किसी टीम को मिला हो। टूर्नामेंट में रविवार यानी 6 नवंबर को पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच खेला गया। इस मैच में नीदरलैंड ने बड़ा उलटफेर करते हुए साउथ अफ्रीका को 13 रनों से हरा दिया। साउथ अफ्रीकी टीम की इस हार ने टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़ी पाकिस्तान की टीम के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे खोल दिए।

पाकिस्तान टीम ने फिर बांग्लादेश को 5 विकेट हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। नीदरलैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका को मिली हार पर पाकिस्तानी फैंस ने ही नहीं बल्कि पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी जमकर मजे लिए। अख्तर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने साउथ अफ्रीका को सबसे बड़ा चोकर्स करार दे दिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ट्विटर पर वीडियो पोस्ट में रावलपिंडी एक्सप्रेस ने कहा, “थैंक यू, साउथ अफ्रीका. आप ‘सी’ (Chokers) शब्द पर खरे उतरे। आप लोग सबसे बड़े चोकर्स हैं। आपने हमारे फेवर में काम किया। पूरा पाकिस्तान यही चाहता है कि हमारे खिलाड़ी मैदान पर जाएं और जीते। मुझे नहीं लगता कि जिम्बाब्वे से हार के बाद पाकिस्तान इसका हकदार था, लेकिन पाकिस्तान को एक लाइफलाइन मिली है। यह लॉटरी लगी है। बांग्लादेश की टीम अच्छा खेलती है लेकिन हमें इसकी (वर्ल्ड कप) जरूरत है। हम एक बार फिर से भारत के साथ मुकाबला देखना चाहते हैं।”