add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की हार पर भड़के शोएब अख्तर, मोहसिन नकवी की भी लगाई क्लास

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भारत केे खिलाफ अपनी टीम के हार के बाद बहुत निराश हैं. अख्तर ने पाकिस्तान के पूरे क्रिकेट सिस्टम और पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर निशाना साधा है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 16, 2026 2:22 PM IST

शोएब अख्तर नाराज हैं. बहुत नाराज. पाकिस्तान के इस पूर्व तेज गेंदबाज न पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उसकी मौजूदा लीडरशिप पर अपना गुस्सा निकाला है. उन्होंने उनके लिए बहुत कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया है. अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर भी निशाना साधा है. रविवार, 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम पर खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया. इसके बाद पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर अपनी टीम को निशाना बना रहे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर भड़के शोएब अख्तर

रावलपिंडी एक्सप्रेस नाम से मशहूर अख्तर साफ तौर पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और जिस तरह से वह टीम को हैंडल कर रहा है, उससे बहुत नाराज थे. अख्तर ने एबीपी न्यूज से बातचीत में पाकिस्तानी क्रिकेट की कई खामियों पर जिक्र किया. वह इस बात से बहुत दुखी थे कि लगातार असफल होने के बाद भी सीनियर खिलाड़ियों को मौके क्यों दिए जा रहे हैं. उनका कहना था कि जब सीनियर प्लेयर्स से सबसे ज्यादा उम्मीद होती है तभी वे कुछ नहीं कर पाते.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत के खिलाफ मैच में भी पाकिस्तान के सीनियर खिलाड़ी जैसे बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और शादाब खान कुछ खास नहीं कर पाए. इसके बाद सवाल उठने लगे हैं कि ये खिलाड़ी जब अहम मौकों पर लगातार नाकाम रहते हैं तो भी इन्हें इतना सपोर्ट क्यों मिलता है.

अख्तर के निशाने पर मोहसिन अख्तर

अख्तर यहीं नहीं रुके. उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘अब एक ऐसा आदमी है जो यह जानता भी नहीं कि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का चेयरमैन है. अब टीम कैसे चलाएंगे? आप कह रहे हैं एक आदमी, आपने उसे सुपरस्टार बनाया, वह एक मैच नहीं जीत सकता. आपने उसे स्टार बनाया जो एक इकलौता मुकाबला नहीं जीत सकता.’

उन्होंने कहा, ‘अगर आप इस तरह के स्टार बनाएंगे, जब आप उन्हें चुनते हैं, जब आपने शामिल करते हैं, तब आपको यही समस्या होगी. लेकिन, मैं फिर एक बात कहूंगा, पॉइंट यह है कि, अगर आप देखें, तो आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे बड़ा अपराध क्या है? दुनिया में सबसे बड़ा अपराध है कि आप एक असक्षम आदमी को काम दे दें.’

पहले भी उठ चुके हैं नकवी पर सवाल

वहीं अख्तर ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, ‘जब आप एक असक्षम आदमी को काम देते हैं तो वह देश को बर्बाद कर देगा. वह किसी भी संस्था को बर्बाद कर देगा. उदाहरण आपके सामने है. आप खुद समझदार हैं.’

यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी, जो देश के गृहमंत्री भी हैं, आलोचकों के निशाने पर हैं. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने नकवी से कहा था कि वह अपने पास बहुत ज्यादा चीजें न रखें.