Big B की सलामती की दुआ करने वाले शोएब अख्तर हुए ट्रोल, फैंस बोले-सीमा पार तो आतंकवादी रहते हैं

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन औ और उनके बेटे अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनके स्वस्थ होने की सब दुआएं कर रहे हैं

Edited By : India.com Staff |Jul 15, 2020, 09:59 AM IST

Published On Jul 15, 2020, 09:59 AM IST

Last UpdatedJul 15, 2020, 09:59 AM IST

वर्ल्ड क्रिकेट में ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ के नाम से मशहूर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के जल्द से जल्द कोरोना से ठीक होने की दुआ की थी. अख्तर ने कहा था कि सीमा के पार भी उनके फैन्स जल्द से जल्द उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. अख्तर ने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘ जल्दी ठीक हो जाओ अमित जी. बॉर्डर पार भी आपके फैंस आपके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं.’

इस दुआ के कारण अख्तर को अब सोशल मीडिया पर ट्रोर्ल्स का सामना करना पड़ रहा है. एक यूजर ने लिखा, ‘बॉर्डर के पार आतंकवादी रहते हैं. नहीं चाहिए कोई भी जल्द से जल्द ठीक होने वाली दुआ.’

इस पर अख्तर ने कहा, ‘सुनने वाली उपर वाली की जात है. क्या पता किसकी सुन ले भाई. आपके लेबल करने से कोई लेबल नहीं हो जाता. खुदा आपको सलामत रखे.’ अमिताभ ने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी टिवटर पर दी थी. उनके कुछ देर बाद बेटे अभिषेक की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई  थी.

गौरतलब है कि अमिताभ और उनके बेटे अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनकी सलामती के लिए सभी दुआएं कर रहे हैं.

Editor's Pick