शोएब अख्‍तर ने पाकिस्‍तानी गेंदबाजों की फिटनेस पर उठाए सवाल

पाक पूर्व पेसर शोएब अख्‍तर पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के ब्रैंड एंबेसडर और क्रिकेट संबंधी मामलों में चेयरमैन नजम सेठी के सलाहकार हैं।

Edited By : Kamlesh Rai |May 24, 2018, 06:49 PM IST

Published On May 24, 2018, 06:49 PM IST

Last UpdatedMay 24, 2018, 06:49 PM IST

Shoaib Akhtar © Getty Images

पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्‍तर ने पाकिस्‍तान टीम के गेंदबाजों की फिटनेस को लेकर सवाल खड़े किए हैं। अख्‍तर का कहना है कि इंग्‍लैंड के खिलाफ जारी टेस्‍ट सीरीज में पाक को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय पाकिस्‍तान की टीम इंग्‍लैंड दौरे पर है जहां वह मेजबान टीम के साथ 2 मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेल रही है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/fakhar-zamans-dream-debut-on-lords-yet-to-complete-715417″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सीरीज का पहला टेस्‍ट लॉडर्स में खेला जा रहा है जिसमें इंग्‍लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया है। इंग्‍लैंड ने लंच तक अपनी पहली पारी में 3 विकेट पर 72 रन बना लिए थे। ओपनर एलिस्‍टर कुक 46 और जॉनी बेयरस्‍टो 10 रन बनाकर नाबाद हैं।

‘रावलपिंडी एक्‍सप्रेस’ के नाम से पॉपुलर शोएब ने कहा, ‘ गेंदबाजों की फिटनेस मेरी पहली प्राथमिकता है। इसकी वजह से वे लगातार अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। इनमें से सभी ने बहुत ज्‍यादा टी-20 और 50 ओवर के मैच खेले हैं और इसी पर इनका फोकस है। लेकिन इनकी असली परीक्षा तो टेस्‍ट क्रिकेट में है। जहां इनकी वास्‍तविक समस्‍या फिटनेस की है। आपको एक दिन में कम से कम तीन से चार स्‍पैल में गेंदबाजी करने के लिए फिट रहने होंगे। मैं मौजूदा बॉलिंग लाइनअप में ऐसा नहीं देख पा रहा हूं। आमिर को आयरलैंड के खिलाफ लंगड़ाते हुए देखा गया था जबकि हसन अली पूरी तरह से फिट नहीं हैं। और राहत अली अपने रोल के बारे में आश्‍वस्‍त नहीं हैं। मुझे लगता है कि पाकिस्‍तान को इंग्‍लैंड में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।’

पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के ब्रैंड एंबेसडर और क्रिकेट संबंधी मामलों में चेयरमैन नजम सेठी के सलाहकार अख्‍तर ने पाकिस्‍तान की ओर से 46 टेस्‍ट और 163 वनडे मैच खेले हैं। उन्‍होंने इस दौरान 15 टी-20 मैचों में भी अपना जलवा बिखेरा है। दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में शुमार अख्‍तर ने कुल 444 विकेट अपने नाम किए हैं।

Editor's Pick