• Home
  • News
  • Shoaib Akhtar Slams Sarfraz Ahmed For His Racist Remarks then Deletes Video Later

शोएब अख्तर ने हटाया सरफराज के रंगभेद टिप्पणी पर पोस्ट किया वीडियो

सोशल मीडिया पर पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज के वीडियो हटाने पर प्रतिक्रिया आ रही है।

Edited By : Viplove Kumar |Jan 23, 2019, 09:05 PM IST

Published On Jan 23, 2019, 09:05 PM IST

Last UpdatedJan 23, 2019, 09:05 PM IST

दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी एंडिले फेहलुकवेओ के खिलाफ रंगभेद की टिप्पणी के कारण पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद विवादों में फंस गए हैं। यह घटना पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मैच की है। फेहलुकवेओ और रासे वान डर डुसेन की 127 रनों की साझेदारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को दूसरे वनडे मैच में पांच विकेट से हराया।

दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान द्वारा रखे गए 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय पर 80 रनों पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। फेहलुकवेओ और रेसी की साझेदारी पाकिस्तानी खिलाड़ी सरफराज को रास नहीं आ रही थी और यह उनकी भावनाओं में झलक गई।
37वें ओवर के दौरान उन्होंने फेहुलक्वायो को कहा, “अबे ???, तेरी ????? तूने आज क्या प्रार्थना की है।?”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सरफराज की इस टिप्पणी की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की जा रही है। इसके साथ ही सरफराज भी आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं।

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि सरफराज को फेहलुकवेओ से माफी मांगनी चाहिए। अख्तर ने ट्वीटर पर लिखा, “एक पाकिस्तानी के तौर पर यह स्वीकार्य नहीं है। मुझे लगता है कि उन्होंने समय के दवाब में ऐसा कह दिया होग। उन्हें सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।”

हालांकि बाद में अख्तर अपने इस वीडियो पोस्ट को हटा दिया। जिसके बाद अख्तर की भी इस बात पर आलोचनो हो रही है। सोशल मीडिया पर पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज के वीडियो हटाने पर प्रतिक्रिया आ रही है।

Editor's Pick