• Home
  • News
  • Shoaib Akhtar sympathies with Salman Khan over Blackbuck poaching verdict

काला किरण शिकार मामले में सलमान खान को मिला पड़ोसी देश से भी समर्थन, शोएब अख्‍तर ने कहा- दी गई काफी सख्‍त सजा

जोधपुर अदालत ने बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान काे सुनाई है पांच साल कैद की सजा

Edited By : Cricket Country Staff |Apr 06, 2018, 11:07 AM IST

Published On Apr 06, 2018, 11:07 AM IST

Last UpdatedApr 06, 2018, 11:07 AM IST

सलमान खान © AFP

बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान को काले हिरण का शिकार करने के मामले में जोधपुर की अदालत ने पांच साल कैद की सजा सुनाई है। साल 1999 में रिलीज हुई फिल्‍म “हम साथ साथ हैं” की शूटिंग के दौरान जोधपुर के कंकनी गांव में सलमान खान ने एक काले हिरण का शिकार किया था। इस मामले में सैफ अली खान, तब्बू और सोनाली बेंद्रे को भी सह आरोपी बनाया गया था, हालांकि अदालत ने उन्‍हें सुबूतों के अभाव में बरी कर दिया। भाई जान को सजा मिलने के बाद बॉलीवुड से काफी लोगों ने सलमान खान के समर्थन में बयान दिए हैं। सलमान पर अब पाकिस्‍तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्‍तर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

शोएब ने अपने ट्विटर पर लिखा, ” दोस्‍त सलमान खान को पांच साल जेल की सजा मिलने की खबर से मुझे काफी दुख पहुंचा है, लेकिन कानून अपनी जगह है। कानून को अपना काम करना ही होगा। हमें हर हाल में भारतीय अदालत के निर्णय का सम्‍मान करना है, लेकिन मुझे अब भी लगता है कि सलमान को काफी सख्‍त सजा दी गई है। मेरी दुआएं सलमान खान के परिवार और उनके फैन्‍स के साथ हैं। मुझे उम्‍मीद है कि वो जल्‍द ही बाहर आ जाएंगे।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बता दें कि सलमान खान फिल्‍म की शूटिंग के दौरान वक्‍त निकालकर अपने को-स्‍टार के साथ काले हिरण के शिकार पर निकले थे। बिश्नोई समुदाय के लोग हिरण को पूजते हैं। ऐसे में सलमान खान के इस शिकार कांड से वे काफी आहत थे। उन्‍होंने इसकी शिकायत पुलिस में की। इस मामले में सलमान सहित बाकी को-स्‍टार्स पर जोधपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। सलमान खान पर आर्म्‍स एक्‍ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया था। उनके पास से एक ऐसी पिस्‍टल बरामद हुई थी जिसका लाइसेंस एक्‍सपायर हो चुका था। हालांकि ट्रायल के दौरान आर्म्‍स एक्‍ट से जुड़े मामले में उन्‍हें मुक्‍त कर दिया गया।

बता दें कि इन दिनों पूर्व पाकिस्‍तानी बल्‍लेबाज शाहिद अफरीदी कश्‍मीर को लेकर भारतीय सेना पर टिप्‍पणी करने के कारण लगातार भारतीय क्रिकेटर्स के निशाने पर हैं। इसी बीच शोएब अख्‍तर का बयान सलमान के पक्ष में आया है।

Editor's Pick