- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Shoaib akhtar wahab riazs decision to return to red ball cricket is impressive 4059596
ENG vs PAK: इंग्लैंड दौरे से पहले वहाब रियाज ने उठाया बड़ा कदम, शोएब अख्तर ने की तारीफ
कोरोना काल के बीच पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड का दौरा करने जा रही है.
Published On Jun 16, 2020, 02:43 PM IST
Last UpdatedJun 16, 2020, 02:43 PM IST
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वाहब रियाज (Wahab Riyaz) ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी का फैसला लिया है. वो आगामी इंग्लैंड दौरे पर उपलब्ध रहेंगे. पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने रियाज के टेस्ट क्रिकेट में लौटने के फैसले की तारीफ की है.
पाकिस्तान को इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज और इतने ही मैचों की टी 20 सीरीज खेलनी है. वहाब (Wahab Riyaz) ने सीमित ओवरों के क्रिकेट पर ध्यान लगाने के लिए पिछले साल सितंबर में प्रथम श्रेणी क्रिकेट से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक ले लिया था. हालांकि इंग्लैंड दौरे के लिए उन्हें हाल ही में पाकिस्तान की 29 सदस्यीय टीम में चुना गया है.
अख्तर ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, ” खुद को टेस्ट क्रिकेट में उपलब्ध रखने के लिए मैं वास्तव में आपके फैसले की तारीफ करता हूं, वहाब रियाज. आप इंग्लैंड की परिस्थितियों में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे, इंशाअल्लाह.”
कोराना काल में एक बार फिर क्रिकेट की वापसी होने जा रही है. नए नियमों के साथ पाकिस्तानी टीम अगले महीने के अंत से मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ क्रिकेट खेलेगी. अब टेस्ट मैच में थूक के इस्तेमाल पर रोक रहेगी.
इंग्लैंड को पाकिस्तान से पहले अपने घर में वेस्टइंडीज का सामना करना है. इस सीरीज के लिए विंडीज की टीम इंग्लैंड पहुंच चुकी है. क्वारेंटाइन की अवधि पूरी होने के बाद ही दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी.