- Home
- News
- Shoaib akhtari would like to see salman khan playing my role in the biopic if that happens 4018915
सलमान खान को अपनी बायोपिक में देखना चाहता है ये पूर्व पाकिस्तानी पेसर, सचिन-द्रविड़ को लेकर कही ये बात
कभी अपनी तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों के दिलों में खौंफ पैदा करने वाले शोएब अख्तर ने युवराज सिंह और हरभजन सिंह को लेकर कही ये बात
Published On May 04, 2020, 10:38 AM IST
Last UpdatedMay 04, 2020, 10:38 AM IST
हाल के दिनों में खिलाड़ियों पर कई बायोपिक फिल्में बनी है जिसे खूब सराहा भी गया है. वर्ल्ड क्रिकेट में ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ के नाम से मशहूर पाकिस्तान के पूर्व पेसर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) कहना है कि यदि उनकी जिंदगी पर कोई फिल्म बनती है तो उसमें बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान उनकी भूमिका निभाएं.
शोएब अख्तर ने जताई टीम इंडिया के कोच बनने की इच्छा, बताई ये वजह
44 वर्षीय अख्तर ने रविवार को सोशल मीडिया ‘हेलो’ एप के लाइव चैट के दौरान अपने दिल की बात कही. अपनी बायोपिक के सवाल पर अख्तर ने कहा, ‘अगर कभी मेरी बायोपिक बने तो मैं चाहता हूं कि उसमें लीड रोल सलमान खान करें. जब बॉलीवुड गैंगेस्टर फिल्म आ रही थी तो सलमान खान ने कहा था कि मैं शाइनी आहूजा के कैरेक्टर के लिए बिल्कुल फिट हूं, क्योंकि मैं गैंगेस्टर की तरह दिखता हूं.’
सचिन से ज्यादा द्रविड़ को आउट करना मुश्किल था
अख्तर ने अपने क्रिकेट करियर को याद करते हुए कहा कि उनके लिए सचिन तेंदुलकर से ज्यादा राहुल द्रविड़ को आउट करना मुश्किल काम था. उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह और अनुभवी ऑफ स्पनर हरभजन सिंह को अपना दोस्त बताया.
शोएब ने इस दौरान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की जमकर आलोचना की. बकौल शोएब, ‘ पीसीबी के पास सही नेतृत्व नहीं है और खिलाड़ियों को आगे ले जाने का अच्छा प्लान नहीं है.’ अख्तर ने इस दौरान जगमोहन डालमिया की जमकर प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने हमेशा मेरा सपोर्ट किया.