×

सानिया मिर्जा ने दिया बेटे को जन्म, शोएब ने शेयर की खुशखबरी

सानिया ने मंगलवार की सुबह बच्चे को जन्म दिया। खबर यह है कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Shoaib Malik and Sania Mirza @ians

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने मंगलवार को बेटे को जन्म दिया। सानिया ने मंगलवार की सुबह बच्चे को जन्म दिया। खबर यह है कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

पाकिस्तानी क्रिकेट शोएब मलिक ने पिता बनने की खुशी अपने फैंस के साथ शेयर की। सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि सानिया ने बेटे को जन्म दिया है।

शोएब ने ट्वीट कर कहा, “यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बेटा हुआ है और मेरी गर्ल (सानिया) भी ठीक है और हमेशा की तरह मजबूत है। अलहमदुल्लाह। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हम आभारी हैं।”

सानिया ने 12 अप्रैल 2010 को शोएब से शादी की थी।


सानिया मिर्जा के मां बनने पर उनकी दोस्त बॉलीवुड निर्देशक फराह खान ने बधाई दी है।

trending this week