शोएब मलिक वनडे में 7 हजार रन पूरा करने वाले 8वें पाकिस्‍तानी बल्लेबाज बने

जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ सीरीज के पांचवें और अंतिम वनडे मैच में शोएब ने 15 रन बनाए।

Edited By : Kamlesh Rai |Jul 22, 2018, 05:18 PM IST

Published On Jul 22, 2018, 05:18 PM IST

Last UpdatedJul 22, 2018, 05:18 PM IST

shoaib malik © Getty Images

पाकिस्‍तान के अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक ने जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ जारी सीरीज के पांचवें और अंतिम वनडे मैच में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। मलिक ने इस मैच में तीसरा रन लेने के साथ ही पूर्व कप्‍तान इंजमाम, जावेद मियांदाद और शाहिद आफरीदी के क्‍लब में शामिल हो गए।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/fakhar-zaman-becomes-first-batsman-in-odi-history-to-score-500-runs-in-a-5-match-bilateral-series-728261″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दरअसल, मलिक को वनडे इंटरनेशनल में 7,000 रन पूरा करने के लिए सिर्फ तीन रन की दरकार थी। उन्‍होंने बुलावायो में जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ खेले जा रहे मैच में तेज गेंदबाज मोफू की गेंद पर एक रन लेने के साथ ही वनडे में सात हजार रन पूरे कर लिए।

मलिक 15 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। मलिक के अब 266 वनडे में कुल 7, 012 रन हो गए हैं। वह वनडे में सात हजार या इससे अधिक रन बनाने वाले पाकिस्‍तान के 8वें बल्‍लेबाज बन गए हैं।

वनडे में 7 हजार या इससे अधिक रन बनाने वाले पाक बल्‍लेबाज

पाकिस्‍तान की ओर से पूर्व कप्‍तान इंजमाम ने 375 वनडे में 11,701 रन जबकि मोहम्‍मद यूसुफ ने 281 वनडे में 9,554 रन बनाए हैं। पाक के पूर्व ओपनर सईद अनवर के नाम 247 वनडे में 8,824 रन दर्ज हैं जबकि पूर्व ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी 393 वनडे में 8, 027 रन बना चुके है। पूर्व कप्‍तान जावेद मियांदाद ने 233 वनडे में 7, 381 रन बनाए हैं। यूनुस खान ने 265 वनडे में 7,249 रन जुटाए हैं वहीं सलीम मलिक 283 वनडे में 7, 170 रन जोड़ चुके हैं।

Editor's Pick