• Home
  • News
  • Shoaib malik included in the pakistan squad for the t20 world cup 2021 5047519

टी20 विश्व कप 2021 के लिए पाकिस्तान टीम में शामिल हुए शोएब मलिक

पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण सोहैब मकसूद आगामी टी20 विश्व कप टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

Edited By : India.com Staff |Oct 09, 2021, 05:22 PM IST

Published On Oct 09, 2021, 05:22 PM IST

Last UpdatedOct 09, 2021, 05:22 PM IST

पाकिस्तान टीम ने चोटिल बल्लेबाज सोहैब मकसूद (Sohaib Maqsood) की जगह अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक (Shoaib Malik) को टी20 विश्व कप के लिए चुने गए अपने स्क्वाड में शामिल किया गया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को जारी किए एक बयान में इस खबर की पुष्टि की है। पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण मकसूद टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुख्य चयनकर्ता मुहम्मद वसीम के एक बयान में कहा गया, “सोहैब आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप से बाहर होने की वजह से निराश हैं क्योंकि उसने इस टूर्नामेंट के लिए कड़ी मेहनत की थी और शानदार फॉर्म में था। हम उसके लिए दुख महसूस करते हैं लेकिन इंजरी खेल का हिस्सा हैं और मुझे यकीन है कि रीहैब के बाद, वो भविष्य के मैचों के लिए उपलब्ध होने के लिए पूरी तरह से ठीक हो जाएगा।”

बयान में आगे कहा गया, “टीम मैनेजमेंट के साथ चर्चा के बाद, उनके स्थान पर हमने शोएब मलिक को टीम में शामिल करने का फैसला किया है। मुझे यकीन है कि शोएब का अनुभव पूरी टीम के लिए उपयोगी होगा।”

टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, हसन अली, इमाद वसीम, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, सरफराज अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, शोएब मलिक। रिजर्व: खुशदिल शाह, शाहनवाज दहानी, और उस्मान कादिरी।

Editor's Pick