स्पिन को स्टीव स्मिथ से बेहतर खेलते हैं शोएब मलिक : युजवेंद्र चहल

भारतीय स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान शोएब मलिक की तारीफ की।

Edited By : India.com Staff |Apr 29, 2020, 02:10 PM IST

Published On Apr 29, 2020, 02:10 PM IST

Last UpdatedApr 29, 2020, 02:10 PM IST

भारतीय गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने पाकिस्तान के सीनियर क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) को स्पिन का अच्छा खिलाड़ी बताया। चहल का मानना है जहां स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजी की बात आती है वहां मलिक विश्व के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) से भी बेहतर हैं।

चहल ने एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान कहा, “मैं एशिया कप के दौरान शोएब मलिक के खिलाफ गेंदबाजी कर रहा था और जिस तरह से वो अच्छा प्रदर्शन कर रहा था, मैं उससे प्रभावित था।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

29 साल के लेग स्पिनर ने कहा, “मुझे महसूस हुआ कि इस खिलाड़ी के पास काफी अनुभव है और मुझे लगता है कि जब स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ खेलनी की बात आती है, वो स्टीव स्मिथ से बेहतर है।”

गौर करने की बात है कि स्मिथ और मलिक दोनों ने ही करियर की शुरुआत स्पिन गेंदबाज के तौर पर की थी। स्मिथ जहां लेग स्पिन कराते हैं, वहीं मलिक ऑफ स्पिनर हैं। हालांकि ये दोनों ही बल्लेबाज आज भी अपनी टीम के लिए पार्ट टाइम गेंदबाज की भूमिका निभाते हैं। हालांकि मलिक इस मामले में स्मिथ से ज्यादा सक्रिय हैं।

विराट-रोहित शीर्ष पर

हालांकि चहल ने कहा कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और उप कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) स्पिन के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। साथ ही चहल ने कीवी कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) को भी स्पिन के खिलाफ अच्छा बल्लेबाज बताया।

उन्होंने कहा, “विराट और रोहित स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ शानदार खिलाड़ी हैं इसलिए वो शीर्ष पर रहेंगे। साथ ही विलियमसन भी स्पिन गेंदबाजों के लिए मुश्किलें पैदा करता है क्योंकि गेंद को काफी देर से खेलता है, खासकर कि धीमी पिच पर।”

Editor's Pick