पाक के शोएब मलिक ने कोहली को पछाड़ हासिल की खास उपलब्धि

पाकिस्‍तान ने दूसरे टी-20 मैच में स्‍कॉटलैंड को 84 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से जीती।

Edited By : Kamlesh Rai |Jun 14, 2018, 05:37 PM IST

Published On Jun 14, 2018, 05:37 PM IST

Last UpdatedJun 14, 2018, 05:37 PM IST

shoaib malik © Getty Images

स्‍कॉटलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में 22 गेंदों पर नाबाद 49 रन की पारी खेलने वाले पाकिस्‍तान के अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। मलिक ने इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/prime-minister-narendra-modi-says-its-a-matter-of-great-pride-to-host-afghan-team-719996″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट मे सबसे अधिक रन बनाने के मामले में मलिक तीसरे स्‍थान पर पहुंच गए हैं। मलिक के नाम 98 मैच में 1,989 रन दर्ज हो गए हैं। उनके भारत के विराट कोहली से 6 रन ज्‍यादा हो गए हैं। कोहली ने 57 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 1,983 रन बनाए हैं।

रनों के मामले में शोएब ने कोहली को चौथे नंबर पर ढकेल दिया है। टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल (2,271 रन) ने बनाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के पूर्व कप्‍तान ब्रैंडम मैक्‍कुलम हैं, जिन्होंने 71 मैचों में 2,140 रन बनाए हैं।

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में शीर्ष एशियाई खिलाड़ी बने 

मलिक एशिया में टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

पाक की ओर से छक्‍के लगाने के मामले में  दूसरे नंबर पर पहुंचे

टी-20 इंटरनेशनल में मलिक के नाम 56 छक्‍के हो गए हैं। पाकिस्‍तान की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक छक्‍के जड़ने के मामले में मलिक दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे पाकिस्‍तान के पूर्व स्‍टार ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी हैं जिनके नाम 73 छक्‍के दर्ज हैं। इस मैच में मलिक ने साथी खिलाड़ी उमर अकमल को पीछे छोड़ा जिनके नाम अब तक 55 छक्‍के हैं।

Editor's Pick