'अद्भुत कैच को देखकर दंग रह गया', बिश्नोई के कैच पर बोले आवेश खान

हरारे। रवि बिश्नोई हमेशा से मुस्तैद फील्डर रहे हैं लेकिन उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे T20 मैच में आवेश खान की गेंद पर ब्रायन बेनेट का जो अद्भुत कैच लपका , उससे उनके साथी खिलाड़ी भी हतप्रभ रह गए. भारत ने जिम्बाब्वे को 23 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त...

Edited By : Vanson Soral |Jul 11, 2024, 04:47 PM IST

Published On Jul 11, 2024, 04:47 PM IST

Last UpdatedJul 11, 2024, 04:47 PM IST

PIC- @BCCI

हरारे। रवि बिश्नोई हमेशा से मुस्तैद फील्डर रहे हैं लेकिन उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे T20 मैच में आवेश खान की गेंद पर ब्रायन बेनेट का जो अद्भुत कैच लपका , उससे उनके साथी खिलाड़ी भी हतप्रभ रह गए. भारत ने जिम्बाब्वे को 23 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली. ड्रेसिंग रूम में चर्चा बिश्नोई के कैच की हो रही थी.

आवेश ने मैच के बाद कहा, ‘‘उसने जब वह कैच पकड़ा तो मुझे नहीं लगता है कि उसे ‘रिएक्शन टाइम’ मिला होगा. मैं भी समझ नहीं पाया कि पलक झपकते क्या हो गया. मैं हैरान था कि उसने वह कैच कैसे लपका.’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा ,‘‘ वह अपनी फील्डिंग पर काफी मेहनत करता है. यह विकेट भले ही मेरे नाम है लेकिन इसका श्रेय बिश्नोई को जाना चाहिये.’’ भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा ,‘‘मुझे खुशी है कि हमने सीरीज में बढ़त बना ली. बिशी का वह कैच शानदार था. क्रिकेट टीम का खेल है और फील्डिंग करते समय तो बिल्कुल टीम खेल रहता है. फील्डिंग करते समय लुत्फ उठाना महत्वपूर्ण होता है. ऐसा करने पर आप खेल में पूरी तरह से रहते हैं.’’

बिश्नोई ने कहा, ‘‘कैच लपककर अच्छा लग रहा है. हम पिछले दो तीन दिन से फील्डिंग पर बात कर रहे हैं. जब तक हम इस तरह के कैच नहीं लपकेंग, हमें पता नहीं चलेगा कि कितने पास हैं या दूर. ’’ रिंकू सिंह ने कहा ,‘‘ यह दर्शनीय कैच था. उसने पहली बार ऐसा कैच नहीं लिया है बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट या आईपीएल में कई ऐसे कैच ले चुके हैं.’’

Editor's Pick