add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World cup: बाएं हाथ में लगे छह टांके, शोरिफुल इस्लाम की चोट ने बढ़ाई बांग्लादेश की टेंशन

बाएं हाथ की तर्जनी और मध्यमा उंगली के बीच चोट लगी है, उन्हें नासाउ यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर ले जाया गया, उनके हाथ में छह टांके लगाए गए हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - June 2, 2024 5:45 PM IST

न्यूयॉर्क. भारत के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम की लगी चोट ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है. तस्कीन अहमद अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं, इस बीच शोरिफुल इस्लाम की चोट से टी-20 विश्व कप में बांग्लादेश के लिए मुश्किल बढ़ गई है. भारतीय पारी के अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद पर शोरिफुल इस्लाम शॉट रोकने में चोटिल हो गए थे और उनके बाएं हाथ में छह टांके लगाने पड़े.

शनिवार को भारत और बांग्लादेश के बीच वॉर्म-अप मैच खेला गया, ऋषभ पंत और हार्दिक पांडया की विस्फोटक पारी से भारत ने बांग्लादेश को 60 रन से हराया. भारत के 182 रन के जवाब में बांग्लादेश की टीम 122 रन ही बना सकी. भारतीय पारी के अंतिम ओवर में पांचवीं गेंद पर शोरिफुल ने हार्दिक पंड्या के शॉट को रोकने की कोशिश की, इससे उनके हाथ में चोट लग गई और उन्हें वापस पवेलियन लौटना पड़ा. तंजीम हसन साकिब ने आखिरी गेंद फेंककर ओवर को पूरा किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चिकित्सक देवाशीष चौधरी ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, शोरिफुल के बाएं हाथ की तर्जनी और मध्यमा उंगली के बीच चोट लगी है, उन्हें नासाउ यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर ले जाया गया, उनके हाथ में छह टांके लगाए गए हैं.

TRENDING NOW

22 साल के शोरिफुल इस्लाम ने बांग्लादेश के लिए 10 टेस्ट, 36 वनडे और 41 टी-20 मैच खेले हैं. टेस्ट में उनके नाम 22 विकेट है. वनडे में उन्होंने 56 और टी-20 में 46 विकेट लिए हैं.

सात जून को बांग्लादेश खेलेगी पहला मुकाबला

बांग्लादेश की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 07 जून को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी. बांग्लादेश की टीम ग्रुप डी में हैं. इस ग्रुप में बांग्लादेश और श्रीलंका के अलावा साउथ अफ्रीका, नीदरलैंड्स और नेपाल की टीम है.