add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

बांग्लादेश की बढ़ी टेंशन. स्टार खिलाड़ी भारत के खिलाफ सीरीज से हो सकता है बाहर

रावलपिंडी में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में शोरिफुल इस्लाम को चोट लगी थी, वह चोट की वजह से दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - August 31, 2024 3:18 PM IST

Shoriful islam Injured: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शरीफुल इस्लाम कमर की चोट के कारण रावलपिंडी में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद को बांग्लादेश की प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है. शरीफुल इस्लाम के भारत के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज से बाहर होने का खतरा है, जो 19 सितंबर से खेला जाना है.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने तस्कीन अहमद को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर प्लेइंग-11 में जगह दी थी, तस्कीन अहमद एक साल बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने एक बयान में बताया, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शरीफुल इस्लाम की कमर में खिंचाव है और पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में चयन के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया जा सका, बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पहले मैच के बाद कमर के क्षेत्र में तकलीफ की शिकायत की थी और बाद में किए गए परीक्षणों में चोट की पुष्टि हुई. बांग्लादेश टीम के फिजियो बैजेदुल इस्लाम खान ने बताया कि रावलपिंडी में पहले टेस्ट के बाद शरीफुल थोड़े परेशान दिखे, इसके बाद उनका एमआरआई करवाया, रिपोर्ट में ग्रेड 1 लेफ्ट एडक्टर स्ट्रेन दिखा, ऐसे मामलों में रिकवरी में आमतौर पर करीब 10 दिन लगते हैं और उन्होंने अपना रिहैब शुरू कर दिया है.

TRENDING NOW

भारत के खिलाफ सीरीज से हो सकते हैं बाहर

शरीफुल का भारत के खिलाफ 19 सितंबर से चेन्नई में शुरू होने वाले दो टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलना संदिग्ध हैं. पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्होंने तीन विकेट चटकाए थे. शरीफुल ने बल्ले से भी कमाल दिखाया और पहली पारी में 14 गेंदों पर 22 रन की पारी में दो छक्के लगाए. 2021 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले शरीफुल ने कुल मिलाकर 11 मैच खेले हैं और 33.72 की औसत से 25 विकेट लिए हैं.

बांग्लादेश ने रावलपिंडी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, उसने पाकिस्तान पर ऐतिहासिक पहली टेस्ट सीरीज जीत हासिल की, अगर दूसरा टेस्ट ड्रॉ होता है या बांग्लादेश की जीत होती है, तो यह मेहमान टीम के लिए एक बड़ी जीत होगी. शुक्रवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में लगातार बारिश के कारण पहले दिन का खेल पूरी तरह धुल जाने के बाद दूसरा टेस्ट एक दिन देरी से शुरू हुआ.