- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Shreyanka Patil becomes the first Indian Women cricketer to be part of Womens Caribbean Premier League
महिला कैरेबियाई प्रीमियर लीग में खेलेगी भारत की युवा ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल
श्रेयंका पाटिल महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा हैं, उन्हें टीम इंडिया में खेलने से पहले किसी विदेशी लीग से अनुबंध की पेशकश की गई है.
Published On Jun 30, 2023, 10:54 PM IST
Last UpdatedJun 30, 2023, 10:54 PM IST
Shreyanka Patil (Photo-twitter)
भारत की युवा ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल महिला कैरेबियाई प्रीमियर लीग में खेलती नजर आएंगी. वह महिला कैरेबियाई प्रीमियर लीग में खेलने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी है. उन्होंने गुयाना एमेजॉन वारियर्स के साथ करार किया है.
बता दें कि बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेटरों को विदेशी लीग में खेलने की अनुमति दे रखी है. हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष जैसी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाली महिला बिग बैश लीग और इंग्लैंड में खेले जाने वाले द हंड्रेड में हिस्सा लेतीं है.
श्रेयंका पाटिल महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा हैं, उन्हें टीम इंडिया में खेलने से पहले किसी विदेशी लीग से अनुबंध की पेशकश की गई है.
श्रेयंका पाटिल ने हाल ही में भारत ए के लिए खेलते हुए महिला एमर्जिंग एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्हें महिला एमर्जिंग एशिया कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’चुना गया था. उन्होंने हांगकांग के खिलाफ सिर्फ दो रन देकर पांच विकेट लिए थे. उन्होंने इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए कुल दो मैच खेले. दो मैचों में श्रेयंका ने सात ओवर की गेंदबाजी में की जिसमें उन्होंने सिर्फ 15 रन देकर 9 विकेट अपने नाम किए. फाइनल मैच में उन्होंने चार विकेट लिए, जिसकी वजह से टीम इंडिया ने महिला एमर्जिंग एशिया कप का खिताब भी अपने नाम किया.