Womens Asia Cup 2023: श्रेयंका पाटिल ने बरपाया कहर, भारत ने हांगकांग को नौ विकेट से रौंदा

अंडर-19 विश्व कप भारत की स्टार खिलाड़ी बाएं हाथ की स्पिनर मन्नत कश्यप (दो रन पर दो विकेट) और लेग स्पिनर पार्शवी चोपड़ा (12 रन पर दो विकेट) ने भी दो-दो विकेट चटकाए.

Edited By : Press Trust of India |Jun 13, 2023, 03:56 PM IST

Published On Jun 13, 2023, 03:56 PM IST

Last UpdatedJun 13, 2023, 03:56 PM IST

Women emerging asia cup

Women emerging asia cup

उभरती हुई ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल की घातक गेंदबाजी (दो रन देकर पांच विकेट) की बदौलत भारत की अंडर-23 महिला टीम ने महिला एमर्जिंग एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत से की है, भारत ने हांगकांग की अनुभवहीन टीम के खिलाफ मंगलवार को नौ विकेट की आसान जीत दर्ज की.

पहली महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की ओर से प्रभावी प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों में शामिल रही 20 साल की श्रेयंका की ऑफ स्पिन गेंदबाजी के सामने हांगकांग की टीम 14 ओवर में सिर्फ 34 रन पर सिमट गई. हांगकांग की ओर से सलामी बल्लेबाज मारिको हिल ने 19 गेंद में 14 रन बनाए. श्रेयंका पाटिल ने तीन ओवर में एक मेडन के साथ सिर्फ दो रन देकर पांच विकेट लिए. टी-20 में यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. श्रेयंका पाटिल के अलावा  अंडर-19 विश्व कप भारत की स्टार खिलाड़ी बाएं हाथ की स्पिनर मन्नत कश्यप (दो रन पर दो विकेट) और लेग स्पिनर पार्शवी चोपड़ा (12 रन पर दो विकेट) ने भी दो-दो विकेट चटकाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

देखें वीडियो:

इसके जवाब में भारत ए ने जी त्रीशा की नाबाद 19 रन और यू छेत्री के नाबाद 16 रन की पारी की बदौलत 5.2 ओवर में एक विकेट पर 38 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

भारत ए का अगला मुकाबला 15 जून को नेपाल से होगा.

Editor's Pick