बतौर कप्तान पहले मैच में मिली हार, श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया जिम्मेदार ?

आयरलैंड ने नौ विकेट पर 182 रन बनाने के बाद भारत को 148 रन पर आउट कर टी20 विश्व चैंपियन के खिलाफ किसी भी प्रारूप में पहली जीत दर्ज की.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 27, 2026, 09:08 AM IST

Published On Jun 27, 2026, 09:08 AM IST

Last UpdatedJun 27, 2026, 09:08 AM IST

Shreyas Iyer

Shreyas Iyer

आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत को 34 रन की चौकाने वाली हार मिली. आयरलैंड ने पहली बार भारत को हराया है. हार का सामना करने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने शुक्रवार को यहां कहा कि टीम इस मैच को भूलकर इससे सीख लेगी और अगले मुकाबले में पूरी तैयारी के साथ उतरेगी.

आयरलैंड ने नौ विकेट पर 182 रन बनाने के बाद भारत को 148 रन पर आउट कर टी20 विश्व चैंपियन के खिलाफ किसी भी प्रारूप में पहली जीत दर्ज की. अय्यर ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा कि गेंदबाज बीच के ओवरों में लय बरकरार रखने में विफल रहे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

‘गेंदबाजों ने बड़े शॉट खेलने का मौका दिया’

उन्होंने कहा, शुरुआत में हमारे गेंदबाज काफी धारदार गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन बीच के ओवरों में हम अपनी योजनाओं पर अमल नहीं कर सके. उन्होंने कहा, हमने आयरलैंड के बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने का मौका दिया, उस समय मुझे लगा था कि 140 रन का लक्ष्य ही बनेगा और उसे हासिल करना आसान होगा.

‘अगले मुकाबले में पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे’

उन्होंने चुटिले अंदाज में हुए कहा, कप्तान के तौर पर शानदार शुरुआत रही. अय्यर ने इसके बाद गंभीर होते हुए कहा, इस मैच को भूलकर, इससे सीख लेंगे और अगले मुकाबले में पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे।’’

उन्होंने कहा, किसी भी चीज को हल्के में नहीं लिया जा सकता, आपको हर मैच में पूरी मेहनत करनी होती है, वर्तमान में रहना जरूरी है और जब भी प्रतिद्वंद्वी टीम पर दबाव बनाने का मौका मिले, उसे हाथ से नहीं जाने देना चाहिए.

IND VS IRE: आयरलैंड ने रचा इतिहास, भारत को पहली बार टी20 में चटाई धूल

आयरलैंड ने भारत को 34 रन से हराकर रचा इतिहास

आयरलैंड ने आक्रामक बल्लेबाजी के बाद डेब्यू कर रहे मैट हॉलार्ड (28 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में अनुशासित गेंदबाजी के दम पर दो मैचों की सीरीज में पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शुक्रवार को भारत को 34 रन से हराकर इतिहास रच दिया. इसके साथ ही दो मैचों की सीरीज में उसने 1-0 की बढ़त बना ली. आयरलैंड के कप्तान लोर्कान टकर ने 36 गेंदों में 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्हें गेराथ डेलानी (32 गेंदों में 49 रन) का अच्छा साथ मिला.

पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने खराब शुरुआत से उबरते हुए नौ विकेट पर 182 रन बनाए. जवाब में भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी नहीं कर सके और टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (20 बॉल में 50 रन) ने विस्फोटक पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई खास साथ नहीं मिला.

Editor's Pick