टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर के साथ इस खिलाड़ी की एंट्री, सालभर पहले खेला था आखिरी मैच
IND vs NZ: टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर के साथ इस खिलाड़ी की एंट्री, सालभर पहले खेला था आखिरी मैच
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर के साथ लेग स्पिनर की एंट्री हुई है.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - January 16, 2026 10:34 PM IST
Shreyas Iyer
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध आगामी टी20 सीरीज के लिए दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया है.
न्यूजीलैंड के विरुद्ध 5 मुकाबलों की सीरीज 21 जनवरी को नागपुर में शुरू होगी. यह 7 फरवरी से शुरू होने जा रहे पुरुष टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का आखिरी इंटरनेशनल टूर्नामेंट है.
Add Cricket Country as a Preferred Source
रवि बिश्नोई को चोटिल ऑफ-स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का स्थान दिया गया है, वहीं अय्यर बाएं हाथ के बैट्समैन तिलक वर्मा की गैरमौजूदगी में शुरुआती तीन मैचों का हिस्सा होंगे. तिलक वर्मा पेट के निचले हिस्से की सर्जरी से उबर रहे हैं.
बिश्नोई ने आखिरी बार फरवरी 2025 में मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच में भारत के लिए खेला था. उन्होंने अब तक 42 टी20 मुकाबलों में 7.35 की इकॉनमी रेट से 61 विकेट हासिल किए हैं.
वहीं, अय्यर ने आखिरी बार दिसंबर 2023 में बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए टी20 मैच खेला था. उन्होंने 51 टी20 मुकाबलों में 30.66 की औसत के साथ 1,104 रन बनाए, जिसमें 8 अर्धशतक शामिल हैं.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच नागपुर में 21 जनवरी को टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जाना है. इसके बाद 23 जनवरी को दूसरे मुकाबले का आयोजन रायपुर में होगा. तीसरा मैच गुवाहाटी में 25 जनवरी को खेला जाएगा. 28 जनवरी को विशाखापत्तनम में चौथे मुकाबले का आयोजन होगा. सीरीज का अंतिम मैच 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है.
फिलहाल दोनों देशों के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जो 1-1 से बराबरी पर है. वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 18 जनवरी को खेला जाना है.
भारत की अपडेटेड टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (शुरुआती तीन टी20 मुकाबलों के लिए), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.