अय्यर के लिए आसान नहीं होगी कप्तानी की राह, सामने है ये 3 बड़ी चुनौतियां

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के टी20 स्क्वॉड का ऐलान कर दिया गया है. अय्यर के लिए कप्तानी की राह आसान नहीं होगी.

Edited By : Saurav Kumar |Jun 06, 2026, 01:12 PM IST

Published On Jun 06, 2026, 01:12 PM IST

Last UpdatedJun 06, 2026, 01:12 PM IST

Shreyas Iyer 3 Big Challenged: आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. इस टीम के ऐलान के साथ ही भारत के स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर की किस्मत चमक गई है. लगातार चल रही खबरों पर अब बीसीसीआई ने अपनी मुहर लगा दी है और श्रेयस अय्यर को अब नया टी20 कप्तान बना दिया गया है. अय्यर की नेतृत्व में अब भारत का स्क्वॉड आयरलैंड और इंग्लैंड से लोहा लेते हुए नजर आएगी.’ हालांकि अय्यर के लिए कप्तानी की राह आसान नहीं होगी. हम आपको बताएंगे उनके लिए तीन बड़ी चुनौतियां क्या होगी.

इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे से शुरू होगी कठिन परीक्षा

श्रेयस अय्यर के लिए सबसे पहली परीक्षा आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा होगा. टीम इंडिया उनके नेतृत्व में पहली बार दौरे पर खेलते हुए नजर आएगी. अय्यर अपने पहले दौरे पर सबको यह साबित करना चाहेंगे कि उनकी कप्तानी में टीम में पूरा दम है और वह हर परीक्षा के लिए तैयार है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

2028 ओलंपिक में भी गोल्ड का होगा दवाब

श्रेयस अय्यर के लिए 2028 ओलंपिक भी बड़ा टेस्ट होगा. 128 सालों बाद क्रिकेट का खेल ओलंपिक में होते हुए नजर आएगा. ऐसे में श्रेयस अय्यर के सामने गोल्ड मेडल जीतने का दवाब होगा. अय्यर हर हाल में भारत को गोल्ड मेडल जिताने उतरेंगे.

टी20 वर्ल्ड कप में खिताब बचाने की होगी चुनौती

अय्यर के लिए सबसे बड़ी चुनौती टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिताब बचाने की होगी. भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीता था. ऐसे में अय्यर इस खिताब को बचाने के लिए अपना पूरा दमखम लगाते हुए नजर आएंगे. अय्यर वर्ल्ड कप तक किस टीम के साथ जाएंगे यह देखना दिलचस्प होगा.

Editor's Pick