add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

विराट-KL से भी आगे निकले श्रेयस अय्यर, ODI में सबसे तेज ऐसा करने वाले बने भारतीय

श्रेयस अय्यर ने 69 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया जो उनके वनडे करियरा का 14वां अर्शतक है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 7, 2022 6:59 PM IST

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में श्रेयस अय्यर ने मुश्किल घड़ी में टीम इंडिया की पारी को न केवल संभाला बल्कि शानदार अर्धशतक भी जड़ा। अय्यर ने 69 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया जो उनके वनडे करियरा का 14वां अर्शतक है। यही नहीं, पिछली 11 पारियों में उनके बल्ले से आया ये 7वां 50+ स्कोर है। इस अर्धशतक के साथ ही अय्यर ने इतिहास रच दिया है।

दरअसल, श्रेयस अय्यर भारत की ओर से वनडे में सबसे तेज 1500 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने महज 34 पारियों में ये कमाल किया। इससे पहले ये उपलब्धि केएल राहुल के नाम दर्ज थी। केएल ने 36 पारियों में ये कारनामा किया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

श्रेयस अय्यर 82 रन बनाकर मेहदी हसन मिराज का शिकार बने। इस पारी की मदद से अय्यर भारत के लिए साल 2022 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने धवन को पछाड़कर ये मुकाम अपने नाम किया।

बता दें, अय्यर इस साल 14 वनडे पारियों में 721 रन बना चुके हैं जिसमें 6 अर्धशतक और 1 शतक शामिल हैं। धवन, अय्यर और शुभमन गिल के अलावा अन्य कोई भारतीय बल्लेबाज 500 से ज्यादा रन इस साल वनडे में नहीं बना पाया है।

2022 में वनडे में सबसे ज्यादा रन (भारतीय)

  • श्रेयस अय्यर- 721
  • शिखर धवन- 685
  • शुभमन गिल- 638