31 साल 202 दिन की उम्र में कप्तानी, श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ा ये अनोखा और ऐतिहासिक रिकॉर्ड

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में श्रेयस अय्यर पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करने उतरे. इसी के साथ अय्यर के नाम एक खास रिकॉर्ड जुड़ गया है. जिसमें शिखर धवन से लेकर रोहित शर्मा तक का नाम शामिल है.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Jun 26, 2026, 07:20 PM IST

Published On Jun 26, 2026, 07:20 PM IST

Last UpdatedJun 26, 2026, 07:20 PM IST

भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बलेफास्ट में खेला जा रहा है. जिसमें श्रेयस अय्यर पहली बार कप्तान के तौर पर नजर आए. इसी के साथ उनका नाम एक खास क्लब में शामिल हो गया है. जिसमें शिखर धवन और सूर्यकुमार यादव तक का नाम शामिल है. श्रेयस अय्यर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तानी संभालने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. अय्यर शुक्रवार को 31 साल और 202 दिन की उम्र में आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में बतौर कप्तान उतरे.

सूर्यकुमार यादव के क्लब में शामिल हुए श्रेयस अय्यर

भारत के नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर का नाम एक खास क्लब में शामिल हो गया है. इस लिस्ट में शिखर धवन टॉप पर हैं. जिन्होंने 35 साल 232 दिन की उम्र में पहली बार भारत की टी20 टीम का जिम्मा संभाला था. वहीं, सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. जिन्होंने 33 साल 70 दिन की उम्र में ऐसा किया था. रोहित शर्मा (30 साल 234 दिन) और केएल राहुल (30 साल 143 दिन) इस फेहरिस्त में क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर मौजूद हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इससे पहले, अय्यर 3 दिसंबर 2023 को भारतीय टी20 टीम में खेले थे. उस मैच में अय्यर ने 37 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 53 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद उन्हें टी20 टीम से लगातार बाहर रखा गया. अब जब अय्यर टी20 में लौटे हैं, तो उनसे पास टीम की कमान है.

आईपीएल में कप्तान के तौर पर खुद को कर चुके हैं साबित

पिछले कुछ वर्षों में अय्यर की अहमियत काफी बढ़ी है. जिन्होंने साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जिताया और फिर पंजाब किंग्स की किस्मत बदली. अब वे एक बार फिर गंभीर के साथ जुड़ रहे हैं, जो 2024 में केकेआर के मेंटॉर थे. साल 2018 में, जब अय्यर खराब फॉर्म से जूझ रहे गंभीर ने दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान का पद छोड़ा था. तो उन्होंने इस भूमिका के लिए अय्यर का समर्थन किया था.

अय्यर ने भारत की तरफ से 51 टी20 मैच खेले हैं. जिसमें 30.66 की औसत के साथ 1,104 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 8 अर्धशतक निकले हैं. वहीं, 147 आईपीएल मुकाबलों में अय्यर 35.83 की औसत के साथ 4,229 रन जुटा चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 32 अर्धशतक निकले हैं.

Editor's Pick