add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

श्रेयस अय्यर को अस्पताल से मिली छुट्टी, जानें कब होगी क्रिकेट के मैदान पर वापसी ?

श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में हर्षित राणा की गेंद पर एलेक्स कैरी का कैच लेने के दौरान बायीं पसलियों के निचले हिस्से और तिल्ली में चोट लग गई थी और आंतरिक रक्तस्राव होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 1, 2025 3:55 PM IST

Shreyas iyer Discharged: भारत के वनडे उप-कप्तान श्रेयस अय्यर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में कैच लेने के सफल प्रयास के दौरान तिल्ली और पसलियों में चोट लगने के बाद सिडनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बीसीसीआई ने इसकी जानकारी दी है.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को एक बयान में कहा, श्रेयस अय्यर की हालत स्थिर है और वह चोट से अच्छी तरह से उबर रहे हैं, सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के साथ बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य लाभ से संतुष्ट है और उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दो महीने तक मैदान से बाहर रहेंगे अय्यर

30 साल के खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को 25 अक्टूबर को तीसरे वनडे में हर्षित राणा की गेंद पर एलेक्स कैरी का कैच लेने के दौरान बायीं पसलियों के निचले हिस्से और तिल्ली में चोट लग गई थी और आंतरिक रक्तस्राव होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था, वह फिट होने पर भारत लौट आएंगे, लेकिन कम से कम अगले दो महीने तक वह मैदान से बाहर रहेंगे.

फिलहाल सिडनी में ही रहेंगे अय्यर

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, चोट की तुरंत पहचान कर ली गई और मामूली प्रक्रिया के बाद रक्तस्राव तुरंत बंद कर दिया गया, इसके लिए उनका उचित चिकित्सा प्रबंधन किया गया है. उन्होंने कहा, बीसीसीआई सिडनी में डॉ. कौरौश हाघीगी और उनकी टीम के साथ-साथ भारत में डॉ. दिनशॉ पारदीवाला का हार्दिक आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने श्रेयस के लिए सर्वश्रेष्ठ उपचार सुनिश्चित किया, श्रेयस आगे की सलाह के लिए सिडनी में ही रहेंगे और उड़ान भरने के लिए फिट होने पर भारत लौट आएंगे.