- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Shreyas iyer equals Virat Kohli record Surpassed Rohit sharma and MS Dhoni in Ind vs eng 4th T20I
IND VS ENG: श्रेयस अय्यर का बड़ा कारनामा, विराट कोहली की बराबरी, रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में श्रेयस अय्यर ने 49 बॉल में 80 रन की नाबाद पारी खेली. उनकी इस पारी में चार चौके और पांच छक्के शामिल थे. यह टी-20 क्रिकेट में उनका 50वां अर्धशतक भी है.
Published On Jul 10, 2026, 12:00 AM IST
Last UpdatedJul 10, 2026, 12:00 AM IST
Shreyas iyer
भारत के टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में गरजा.श्रेयस अय्यर ने इस मैच का सीरीज का दूसरा अर्धशतक लगाया. भारतीय कप्तान ने इस मैच में विराट कोहली की बराबरी भी की, इसके अलावा उन्होंने रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे दिग्गजों की पीछे भी छोड़ दिया.
श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में 49 बॉल में 80 रन की नाबाद पारी खेली. उनकी इस पारी में चार चौके और पांच छक्के शामिल थे. यह टी-20 इंटरनेशनल में श्रेयस अय्यर का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है.
T20I में श्रेयस अय्यर का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर:
80* बनाम इंग्लैंड, ब्रिस्टल (2026)*
74* बनाम श्रीलंका, धर्मशाला (2022)
73* बनाम श्रीलंका, धर्मशाला (2022)
अय्यर ने की विराट कोहली की बराबरी
श्रेयस अय्यर ने ब्रिस्टल में खेले गए इस मैच में नाबाद 80 रन की पारी खेली. यह बतौर कप्तान इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर है. उन्होंने विराट कोहली की बराबरी की है, जिन्होंने साल 2021 में बतौर कप्तान अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ ही नाबाद 80 रन की पारी खेली थी.
T20I में इंग्लैंड के खिलाफ़ भारतीय कप्तान का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर:
80* – श्रेयस अय्यर, ब्रिस्टल (2026)
80* – विराट कोहली, अहमदाबाद (2021)
77* – विराट कोहली, अहमदाबाद (2021)
अक्षर पटेल के नाम बड़ी उपलब्धि, 100 T20I मैच खेलने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी बने
रोहित शर्मा से आगे निकले श्रेयस अय्यर
भारत के टी-20 कप्तान ने इस मैच में भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया. श्रेयस अय्यर ने इस मैच में टॉस जीता. अय्यर ने लगातार छठी बार टॉस जीतने का कारनामा किया है. उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा, जिनके नाम लगातार पांच मैच में टॉस जीतने का रिकॉर्ड था. उन्होंने कोहली की बराबरी की, जिनके नाम लगातार छह टॉस जीतने का रिकॉर्ड था. एमएस धोनी (लगातार सात) इस लिस्ट में टॉप पर हैं.
लगातार सबसे ज़्यादा टॉस जीतने वाले भारतीय कप्तान (T20I)
7 – एमएस धोनी (मई 2010- फरवरी 2012)
6 – विराट कोहली (अगस्त 2019 – दिसंबर 2019)
6 – श्रेयस अय्यर (जून 2026 – जुलाई 2026)
5 – रोहित शर्मा (फरवरी 2020 – फरवरी 2022)
5 – एमएस धोनी (सितंबर 2007)
शादाब खान को पीछे छोड़ा, ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने
श्रेयस अय्यर कप्तान के तौर पर अपने पहले छह T20I मैचों (फुल-मेंबर टीमों) में से हर मैच में टॉस जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के शादाब खान के नाम था. शादाब खान ने दिसंबर 2020 और मार्च 2023 के बीच लगातार पांच मैचों में टॉस जीता था.
वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में एक और फ्लॉप शो, जोफ्रा आर्चर का बने शिकार
T20 में 50 अर्धशतक बनाने वाले 10वें भारतीय बने अय्यर
श्रेयस अय्यर T20 क्रिकेट में 50 अर्धशतक पूरे करने वाले 10वें भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं. इस लिस्ट में विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, संजू सैमसन, गौतम गंभीर, शिखर धवन,सूर्यकुमार यादव, अजिंक्य रहाणे और सुरेश रैना पहले से मौजूद हैं.