- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Shreyas Iyer: Fans are not ready to see Indian team losing in this way
'टीम इंडिया को इस तरह हारते देखने के लिए तैयार नहीं हैं फैंस'
मुंबई वनडे में हार के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
Published On Jan 16, 2020, 06:57 PM IST
Last UpdatedJan 16, 2020, 06:57 PM IST
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में खेले गए पहले वनडे में 10 विकेट से मिली हार के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट के बल्लेबाजी क्रम को बदलने के फैसले पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। केएल राहुल को तीसरे और कप्तान विराट कोहली चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने भेजने का प्रयोग असफल होने के बाद शीर्ष क्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर टीम मैनेजमेंट के बचाव में आए हैं।
इस युवा खिलाड़ी का कहना है कि कोई बल्लेबाज किसी एक नंबर पर मौका ना मिलने की वजह से शिकायत नहीं कर सकता है, टीम के लिए हर बल्लेबाज को किसी भी नंबर पर खेलने के लिए तैयार रहना चाहिए। राजकोट वनडे से पहले अय्यर ने कहा, “इस हालत में आप को किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि इस समय टीम में जो प्रतिस्पर्धा है, उसे देखते हुए टीम में खेलना काफी अहम है।”
उन्होंने कहा, “हम किसी खास नंबर पर बल्लेबाजी करने का कारण नहीं बता सकते। हां, हमारे लिए सबसे जरूरी चीज ये है कि हम ध्यान लगाए रखें। हम इस बारे में शिकायत भी नहीं कर सकते हैं कि हमें उसी नंबर पर बल्लेबाजी करने को नहीं मिल रही है। हम प्रयोग करने की सोच रहे हैं और उम्मीद है कि हम हर बल्लेबाज को एक अच्छे नंबर पर खेलने का मौका देंगे।”
रन तो सभी बनाते हैं, लेकिन जब टीवी पर सब देखते हैं तो कुछ बात होती है: कोहली
25 साल के बल्लेबाज ने कहा, “ये समय है जब हमें चीजों में प्रयोग करने की कोशिश करनी चाहिए और उम्मीद करते हैं कि ये भविष्य में कारगर साबित होगा।”
भारत को सीरीज के पहले ही मैच में कंगारूओं के हाथों 10 विकेट से करारी शिकस्त खानी पड़ी थी। अय्यर ने इस पर कहा, “देश, इस तरह से टीम को हारते हुए देखने के लिए तैयार नहीं है। ये खेल का एक हिस्सा है और आपको इससे आगे बढ़ने की जरूरत है। हमें पता है कि एक टीम के रूप में हमने पूरे सीजन के दौरान शानदार प्रदर्शन किया है। इससे भी हमें बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।”