×

NZ के खिलाफ ODI सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर को आया बड़ा अपडेट, कब होगी वापसी ?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान श्रेयस अय्यर ने बैकवर्ड पॉइंट से पीछे की ओर दौड़ते हुए एलेक्स कैरी का शानदार कैच लिया था, इस दौरान उनकी बाईं पसली में चोट लग गई थी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 25, 2025 8:22 PM IST

Shreyas iyer Fitness Update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रेयस अय्यर तेजी से रिकवर हो रहे हैं और वह विजय हजारे ट्रॉफी के आखिरी स्टेज में हिस्सा ले सकते हैं.

श्रेयस अय्यर ने बुधवार को बैटिंग की पहली प्रैक्टिस की और इसके बाद वह बीसीसीआई सीओई के लिए रवाना हो गए. यह माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से श्रेयस अय्यर बाहर हो सकते हैं. हालांकि इसे लेकर अभी पूरी तरह सस्पेंस बना हुआ है.

अय्यर की रिकवरी पर नज़र रख रहे एक सूत्र ने IANS को बताया कि अच्छी बात यह है कि अय्यर ने लगभग दस दिन पहले हल्की जिम ट्रेनिंग शुरू करने के बाद मुंबई में क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) के नेट्स पर लगभग 30-45 मिनट तक बैटिंग की, कल बैटिंग करने के बाद भी वह ठीक थे और खुद को बेहतर महसूस कर रहे थे, दर्द या किसी और चीज़ का कोई संकेत नहीं था.

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज खेलने को लेकर बना है सस्पेंस

जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के तीन वनडे मैचों में अय्यर की भागीदारी अभी अनिश्चित लग रही है, लेकिन मुंबई के लिए चल रही विजय हजारे ट्रॉफी (VHT )में उनके शामिल होने की संभावना पूरी तरह से CoE असेसमेंट के नतीजों पर निर्भर करती है.

सूत्र ने कहा, अगर ऐसा लगता है कि उनकी पूरी रिकवरी में और समय लगेगा, तो अय्यर को 10 दिन या एक हफ्ते बाद दूसरे असेसमेंट के लिए वापस आने के लिए कहा जा सकता है, उसके बाद, अगर उन्हें मैच फिट माना जाता है, तो वह मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के मैच खेल सकते हैं, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है, तो वह सीधे IPL 2026 में खेल सकते हैं, जहां वह पंजाब किंग्स के कप्तान होंगे.

ऑस्ट्रेलिया सीरीज में चोटिल हुए थे श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हो गए थे. सीरीज के तीसरे वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान कैच लेते वक्त उन्हें चोट लगी थी, मैच में अय्यर ने बैकवर्ड पॉइंट से पीछे की ओर दौड़ते हुए एलेक्स कैरी का शानदार कैच लिया था, इस दौरान उनकी बाईं पसली में चोट लग गई थी. इसके बाद उन्हें सिडनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद भारत लौटे. चोट की वजह से श्रेयस अय्यर साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले सके थे.

TRENDING NOW

आईपीएल ऑक्शन में नजर आए थे अय्यर

श्रेयस अय्यर आईपीएल ऑक्शन के दौरान पंजाब किंग्स की टीम के साथ नजर आए थे. अय्यर पंजाब किंग्स टीम के कप्तान है. आईपीएल ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को अबुधाबी में किया गया था.