Ranji Trophy: श्रेयस अय्यर फिर फ्लॉप, दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके
Ranji Trophy: श्रेयस अय्यर का खराब फॉर्म जारी, सेमीफाइनल में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके
Shreyas Iyer flop show: श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों में फ्लॉप रहे थे, जिसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप किया गया था
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - March 4, 2024 7:01 AM IST
(Photo-@KRxtra Twitter)
मुंबई. खराब फॉर्म की वजह से टीम इंडिया से ड्रॉप किए गए श्रेयस अय्यर का बल्ला रणजी ट्रॉफी में भी खामोश रहा. तमिलनाडु के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में अय्यर सिर्फ तीन रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए. अय्यर को हाल ही में बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से भी बाहर किया गया है.
श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों में फ्लॉप रहे थे. हैदराबाद टेस्ट में अय्यर ने 35 और 13 का स्कोर बनाया, उसके बाद विशाखापत्तनम में उन्होंने 27 और 29 रन बनाए. खराब फॉर्म के बाद अय्यर को टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.
Add Cricket Country as a Preferred Source
अय्यर ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में तमिलनाडु के खिलाफ सिर्फ आठ गेंदों का सामना किया और सिर्फ तीन रन बनाकर संदीप वारियर की गेंद पर बोल्ड हो गए.
लगातार फ्लॉप हो रहे हैं अय्यर
श्रेयस अय्यर का बल्ला लगातार खामोश हैं. पिछली 10 इनिंग में उनके नाम एक अर्धशतक नहीं है. वह चार बार दहाईं का आंकड़ा नहीं छू सके हैं. भारत के लिए खेलते हुए अय्यर ने पिछले सात टेस्ट मैचों में 17 की औसत से केवल 187 रन बनाए हैं
अय्यर को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर करने पर उठे सवाल
बता दें कि भारतीय टीम से ड्रॉप किए जाने के बाद अय्यर को घरेलू क्रिकेट खेलने का निर्देश भी दिया गया. हालांकि इसके बाद अय्यर मुंबई के लिए रणजी का क्वार्टर फाइनल मुकाबला नहीं खेले. कहा गया कि चोट की वजह से उन्होंने क्वार्टर फाइनल नहीं खेला गया. हालांकि इसे लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हुई जब एनसीए ने उन्हें फिट घोषित किया.
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि बड़ौदा के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलने के बाद अय्यर केकेआर के प्री सीजन कैंप में नजर आए और कहा जा रहा है कि बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर को जब इसकी जानकारी हुई कि अय्यर पीठ की समस्या की शिकायत के बाद आईपीएल शिविर में पहुंचे हैं तो वह काफी गुस्सा थे, जिस वजह से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से उनका नाम हटाया गया. हालांकि केकेआर कैंप के मुताबिक अय्यर अपनी चोट पर काम करने के लिए केकेआर अकादमी गए थे.
फ्रेंचाइजी के कोच चंद्रकांत पंडित ने इसकी जानकारी मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को दी थी, जिसके बाद मुंबई टीम के मुख्य कोच ओमकार साल्वी ने अय्यर की रिकवरी की जांच करने के लिए केकेआर अकादमी का दौरा भी किया था. हालांकि अय्यर अब फिट हैं और मुंबई के लिए सेमीफाइनल मुकाबला खेल रहे हैं.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.