- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Shreyas Iyer Has a lot of captaincy experience says india batting coach Sitanshu Kotak
IRE vs IND: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में क्या होगा टीम इंडिया का प्लान, बैटिंग कोच ने किया पूरा खुलासा
श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव का उत्तराधिकारी बना दिया गया है. हालांकि टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक का कहना है यहां एक बात स्पष्ट है कि टीम सबसे पहले है.
Published On Jun 26, 2026, 09:43 AM IST
Last UpdatedJun 26, 2026, 09:43 AM IST
श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपने पर क्या बोले सितांशु कोटक (फोटो-आईएएनएस)
नई दिल्ली: भारत और आयरलैंड के बीच दो टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज आज शुक्रवार 26 जून से हो रहा है. यह मैच बेलफास्ट में खेला जाएगा. भारतीय टीम को इसके बाद इंग्लैंड में भी पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने है. इन दोनों सीरीज के लिए भारत की टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है. अभी कुछ महीने पहले भारत को टी20 वर्ल्ड कप जितवाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम में चुना भी नहीं गया है. अय्यर की कप्तानी में क्या चुनौतियां होंगी और टीम को लेकर क्या रूपरेखा तैयार की गई है इस पर भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने खुलकर बात की.
अय्यर की कप्तानी आईपीएल में अच्छी रही है. साल 2024 में उनकी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खिताब जीता और पंजाब किंग्स की टीम ने 2025 में फाइनल तक का सफर तय किया. साल 2026 में भी पंजाब किंग्स का प्रदर्शन शुरुआती चरण में बहुत अच्छा रहा था. कोटक ने भी कहा कि अय्यर जैसे खिलाड़ी को पता है कि टीम की कप्तानी प्रभावी ढंग से कैसे करनी है.
कोटक ने कहा- आईपीएल में कप्तानी कर चुके हैं अय्यर
गुरुवार को मैच की पूर्व संध्या पर कोटक ने कहा कि अय्यर को पहले भी कप्तानी का अनुभव है. और तो और वह कोच गौतम गंभीर के साथ काम भी कर चुके हैं. साल 2024 में अय्यर ने केकेआर के साथ आईपीएल जीता था तब वह टीम के कप्तान थे और गंभीर टीम के मेंटॉर थे.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने कोटक के हवाले से कहा, ‘ऐसा नहीं है कि वह पहली बार टीम के साथ हैं. यहां तक कि इस टीम में भी आप देखेंगे कि 2-3-4 सीनियर खिलाड़ी होंगे जो लीडरशिप ग्रुप में होंगे. इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कप्तान कौन है वे एक-दूसरे की मदद करते रहेंगे. श्रेयस ने आईपीएल में काफी कप्तानी की है. उन्होंने मुम्बई के लिए ऐसा किया है.’
IND vs IRE: अहम सवाल
1- कब खेला जाएगा भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल
भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच आज, शुक्रवार 21 जून को बेलफस्ट में खेला जाएगा.
2- भारत और आयरलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल मैच कितने बजे से खेला जाएगा
भारत और आयरलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से होगा.
3- श्रेयस अय्यर को कप्तानी का कितना अनुभव है?
श्रेयस अय्यर आईपीएल में तीन टीमों- दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचा चुके हैं.
श्रेयस के पास कप्तानी का काफी अनुभव
उन्होंने आगे कहा, ‘तो श्रेयस के पास काफी अनुभव है. असल में वह गौतम के साथ केकेआर में चैंपियन बना था. श्रेयस उस टीम के कप्तान थे. तो, ऐसा नहीं है कि लोग उससे कुछ अलग की चाह कर रहे हैं या वह किसी अलग चीज की उम्मीद कर रहे हों.’
अंत में कोटक ने कहा, ‘असल बात यह है कि हमारे दिमाग में एक बार स्पष्ट है कि हम टीम को सबसे पहले रखते हैं. टीम को जिस चीज की जरूरत होगी वह हम करेंगे. मुझे लगता है कि आज की हर्डल में उन्होंने टीम को यही बात कही कि हम सभी का ख्याल रखेंगे.’
इस मैच में भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी भी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज कर सकते हैं. अगर सूर्यवंशी ऐसा करते हैं तो वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हो जाएंगे. हालांकि कोटक का यह भी कहना है कि सिर्फ सूर्यवंशी को मौका देने के लिए किसी ऐसे खिलाड़ी को बाहर कर देना, जो लगातार रन बना रहा है, ठीक नहीं होगा.