add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

BGT से पहले भारतीय बल्लेबाज का धमाका, दोहरा शतक जड़ गेंदबाजों के उड़ाए होश

भारत को इस महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है. इस सीरीज से पहले भारतीय बल्लेबाज ने जबरदस्त अंदाज दिखाते हुए दोहरा शतक लगाया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Saurav Kumar
Last Updated on - November 7, 2024 2:40 PM IST

Shreyas Iyer Double Century: भारतीय टीम को इस महीने से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है. इस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया जाने वाली है जहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की रोमांचक टेस्ट सीरीज होगी.

इस टेस्ट सीरीज का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. इस सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने बल्ले से जबरदस्त धमाका किया है. उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले रणजी ट्रॉफी में शानदार दोहरा शतक लगाया है. श्रेयस अय्यर ने बल्ले से भयंकर तबाही मचाई है हालांकि वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अय्यर ने ओड़िशा की निकाली हवा

मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी खेल रहे श्रेयस अय्यर ने ओड़िशा के खिलाफ बल्ले से जबरदस्त अंदाज दिखाया. इस स्टार बल्लेबाज के ओड़िशा के खिलाफ 228 गेंद पर 24 चौके और 9 छक्कों की मदद से 233 रन की पारी खेली. अय्यर का अपनी पारी के दौरान स्ट्राइक रेट 100 से भी ऊपर का रहा. यह दिखाता है कि अय्यर बल्लेबाजी के दौरान कितना आक्रमक रुख अपना रहे थे.

TRENDING NOW

अय्यर ने ओड़िशा के हर गेंदबाज की जमकर खबर ली. उनकी पारी के बदौलत ही मुंबई की टीम ने अपनी पहली पारी में 602 रन का बड़ा स्कोर बनाया है. अय्यर हालांकि भारत के उस स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं जो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलने जाने वाली है.

अय्यर ने वापसी के लिए ठोकी मजबूत दावेदारी

दरअसल, अय्यर ने अपनी इस बड़ी पारी के बदौलत भारत के टेस्ट टीम में वापसी के लिए मजबूत दावेदारी ठोक दी है. भारतीय टीम की मिडिल ऑर्डर की समस्या अभी तक ठीक नहीं हुई है. सरफराज खान और केएल राहुल दोनों पिछले कुछ पारियों में फ्लॉप साबित हुए हैं. ऐसे में अय्यर ने मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी संभालने के लिए एक मजबूत दावेदारी दिखाई है. आपको बता दें कि अय्यर भारत की टेस्ट टीम के लिए मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाज पहले भी करते हुए नजर आए हालांकि खराब फॉर्म की वजह से वह टीम से बाहर हो गए थे लेकिन अब अय्यर ने अपने फॉर्म में वापस लौटने के संकेत दे दिए हैं.