×

SA के खिलाफ ODI सीरीज से पहले Shreyas Iyer की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगी वापसी ?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में श्रेयस अय्यर को कैच लेते वक्त चोट लगी थी, इसके बाद वह मैदान से बाहर चल गए थे, उनकी पसलियों में चोट लगी थी

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 22, 2025 11:22 AM IST

Shreyas Iyer Injury Update: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से वनडे सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज को लेकर भारतीय टीम का ऐलान होना बाकी है, उससे पहले भारत के मिडिल ऑर्डर बैटर श्रेयस अय्यर की इंजरी पर बड़ा अपडेट आया है. श्रेयस अय्यर साउथ अफ्रीका के साथ- साथ जनवरी में होने वाले न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर हो सकते हैं.

श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान कैच लेते वक्त चोट लगी थी, इसके बाद वह मैदान से बाहर चल गए थे, उनकी पसलियों में चोट लगी थी और वह सिडनी में आईसीयू में भर्ती रहे थे. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, श्रेयस अय्यर अभी दो से तीन महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे, बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें इस समय हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करने को मना किया है.

साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सीरीज से अय्यर रहेंगे बाहर

भारत और साउथ अफ्रीका की टीम 30 नवंबर से वनडे सीरीज खेलेगी, इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आएगी. न्यूजीलैंड की टीम जनवरी में भारत में तीन वनडे और पांच टी-20 मैच खेलेगी. इन दोनों सीरीज से श्रेयस अय्यर का बाहर रहना तय है.

TRENDING NOW

कब होगी श्रेयस अय्यर की वापसी ?

श्रेयस अय्यर दिसंबर के अंत या फिर जनवरी की शुरुआत से रिहैब शुरू कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले साल मार्च-अप्रैल तक ही वह पूरी तरह फिट हो पाएंगे. आईपीएल 2026 के शुरुआती मैच में ही उनके खेलने पर सस्पेंस है, मगर वह आईपीएल से क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर सकते हैं.