• Home
  • News
  • Shreyas Iyer is the 4th Indians to get out as hit-wicket in T20Is

IND vs NZ: श्रेयस अय्यर के हिट विकेट आउट से टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर T20 इंटरनेशनल में हिट-विकेट आउट होने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले केएल राहुल, हर्षल पटेल और हार्दिक पांड्या इसी तरीके से आउट हो चुके हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 20, 2022, 03:15 PM IST

Published On Nov 20, 2022, 03:15 PM IST

Last UpdatedNov 20, 2022, 03:15 PM IST

Twitter/Shreyas Iyer

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज 13 रन बनाकर आउट हो गए। अय्यर के आउट होने का तरीका भी हैरान करने वाला रहा। अय्यर गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन की छोटी गेंद को खेलने के प्रयास में क्रीज के अंदर कुछ ज्यादा ही चले गए और उनकी एड़ी विकेटों पर जा लगी। इस तरह अय्यर और भारतीय टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

दरअसल, टीम इंडिया पहली ऐसी टीम बन गई है जिसके 2 बल्लेबाज T20 क्रिकेट में लगातार 2 मैच में हिट विकेट तरीके से आउट हुए हैं। T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हार्दिक पंड्या भी हिट विकेट आउट हुए थे। यही नहीं, अय्यर T20 इंटरनेशनल में हिट-विकेट आउट होने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले केएल राहुल, हर्षल पटेल और हार्दिक पांड्या इसी तरीके से आउट हो चुके हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

T20I में हिट-विकेट आउट होने वाले भारतीय:

2018 में केएल राहुल vs श्रीलंका
2021 में हर्षल पटेल vs न्यूजीलैंड
2022 में हार्दिक पांड्या vs इंग्लैंड
2022 में श्रेयस अय्यर vs न्यूजीलैंड

Editor's Pick