• Home
  • News
  • Shreyas Iyer Likely to Replace Suryakumar Yadav for India T20I Captain: Report

टीम इंडिया में बड़े बदलाव की आहट, सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर होंगे T20I टीम के कप्तान: रिपोर्ट

क्या भारत की टी20 टीम की कप्तानी में बदलाव होने वाला है. सूर्य कुमार यादव का खराब फॉर्म लगातार दबाव बढ़ा रहा है. और अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत की अगली सीरीज में शायद सूर्या टी20 टीम के कप्तान न हों.

Edited By : Bharat Malhotra |May 08, 2026, 10:30 AM IST

Published On May 08, 2026, 10:30 AM IST

Last UpdatedMay 08, 2026, 10:30 AM IST

क्या भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सूर्यकुमार यादव को भारत की टी20 टीम की कप्तानी से हटाने का इरादा कर लिया है. और आईपीएल 2026 के बाद जब राष्ट्रीय टीम के कार्यक्रम का ऐलान होगा तब सूर्या टीम की अगुआई नहीं करेंगे. अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्सऑफइंडिया.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक सिलेक्टर्स अब सूर्या के खराब फॉर्म से खुश नहीं हैं. उनका सब्र जवाब दे चुका है. और अब आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम में नए प्रयोग करना चाहते हैं. भारतीय टी20 सेटअप में श्रेयस अय्यर की वापसी हो सकती है. उन्हें टी20 टीम का कप्तान बनाया जा सकता है.

भारतीय टीम का टी20 कैलेंडर काफी व्यस्त है. टीम को 2028 वर्ल्ड कप की तैयारी करनी है. और उसी साल लॉस ऐंजेलिस में ओलिंपिक भी खेला जाना है. पहली बार ओलिंपिक में टी20 क्रिकेट भी खेला जाएगा. इस रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि बतौर कप्तान अब सूर्या के नाम पर विचार नहीं जाएगा और यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या उन्हें अब सिर्फ बतौर बल्लेबाज टीम में रखा जाएगा. हालांकि सूर्या कई बार खुलकर कप्तानी करते रहने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं. लेकिन बल्लेबाजी की उनकी फॉर्म वाकई अच्छी नहीं है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीता. लेकिन बल्ले से सूर्या का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा था. उन्होंने 9 पारियों में सिर्फ 242 रन बनाए थे. इसमें से 84 तो संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ आए थे. इसके अलावा वह टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं कर पाए थे.

जुलाई 2024 में कप्तान बनने से पहले सूर्या का बल्लेबाजी औसत 43.60 का था. वहीं कप्तान बनने के बाद यह कम होकर 25.88 का हो गया है. उनका स्ट्राइक-रेट भी 168.75 से घटकर 152.03 का रह गया है. सूर्या ने कप्तान न रहते हुए चार शतक लगाए हैं जबकि कप्तान बनने के बाद वह कोई शतक नहीं लगा पाए हैं.

more to follow…

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick