This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
श्रेयस अय्यर आईपीएल से भी हो सकते हैं बाहर, कप्तान रोहित शर्मा ने चोट पर दिया यह अपडेट
उन्होंने कहा कि मुझे स्कैन की सटीक रिपोर्ट के बारे में पता नहीं है, लेकिन ऐसा लगता है कि वह अच्छी स्थिति में नहीं है। यही कारण है कि वह यहां नहीं हैं.
Written by Press Trust of India
Last Published on - March 14, 2023 10:19 AM IST

टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोट की वजह से अहमदाबाद टेस्ट में बल्लेबाजी करने नहीं उतर सके थे. अय्यर चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं और अब उनके आईपीएल से भी बाहर हो सकते हैं. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने चौथे टेस्ट मैच के बाद अय्यर की चोट को लेकर अपडेट दिया है.
रोहित शर्मा ने कहा कि श्रेयस अय्यर पीठ के निचले हिस्से का दर्द के उबर आने के कारण अभी अच्छी स्थिति में नहीं दिख रहे हैं लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि मध्यक्रम का यह बल्लेबाज प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में कब तक वापसी करेगा. अय्यर का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 मार्च से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के अलावा आईपीएल में खेलना संदिग्ध है जिसमें वह कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई करते हैं.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम एकादश में शामिल रहे अय्यर भारतीय पारी के दौरान बल्लेबाजी के लिए नहीं उतर पाए थे. रोहित से जब अय्यर की फिटनेस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘उसके साथ जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उसे बल्लेबाजी करने के लिए दिन भर इंतजार करना पड़ा और फिर जब दिन का खेल समाप्त हो गया, तो उसकी पीठ में समस्या फिर से उबर गई। उसे स्कैन कराने के लिए अस्पताल भेजा गया.
उन्होंने कहा कि मुझे स्कैन की सटीक रिपोर्ट के बारे में पता नहीं है, लेकिन ऐसा लगता है कि वह अच्छी स्थिति में नहीं है। यही कारण है कि वह यहां नहीं हैं.
भारतीय कप्तान ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि अय्यर को फिर से मैच फिट होने में कितना समय लगेगा. रोहित ने कहा कि हमें नहीं पता है कि उसे ठीक होने में कितना समय लगेगा या वह कब वापसी करेगा. जब उसकी चोट उबरकर सामने आई तो वह अच्छी स्थिति में नहीं लग रहा था। मुझे उम्मीद है कि वह जल्दी ठीक हो जाएगा और फिर से खेलना शुरू करेगा.
इनपुट- पीटीआई भाषा
