add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs NZ: सिर्फ 34 रन बनाते ही विराट, राहुल और गब्बर को पीछे छोड़ देंगे अय्यर, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में रचेंगे इतिहास

श्रेयस अय्यर ने लंबे वक्त बाद भारतीय टीम में एंट्री की है. अय्यर ने पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में 49 रन बनाए. और अगर दूसरे मैच में वह 34 रन बना लेते हैं तो उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 13, 2026 12:10 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच बुधवार, 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा. तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच रविवार, 11 जनवरी को खेला गया था. इस मैच में भारत ने चार विकेट से जीत हासिल की थी. भारत के सामने 301 रन का लक्ष्य था. वडोदरा में खेले गए मैच में भारत ने विराट कोहली की 93 रन की पारी की मदद से एक ओवर बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड ने पारी के बीच में विकेट हासिल कर मैच में वापसी की कोशिश की लेकिन केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर ने भारत को लक्ष्य तक पहुंचा दिया.

कोहली जहां उस मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे वहीं कप्तान शुभमन गिल ने भी 56 रन की पारी खेली. भारतीय टीम के लिए श्रेयस अय्यर ने भी 49 रन की प्रभावी पारी खेली. वह बीते साल अक्टूबर के बाद पहली बार भारत के लिए कोई मुकाबला खेल रहे थे. अय्यर चोट के बाद वापसी कर रहे थे. उन्होंने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. वह हालांकि दुर्भाग्यशाली रहे कि अपनी हाफ सेंचुरी से एक रन से चूक गए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रेयस ने विराट कोहली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी की थी. वह पारी के 40वें ओवर में आउट हुए थे. अपनी 47 गेंद की पारी में उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया था.

इतिहास रचने के करीब पहुंचे श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर बुधवार को होने वाले मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. 31 साल का दाएं हाथ का यह बल्लेबाज वनडे इंटरनेशनल में 3000 रन पूरे करने से सिर्फ 34 रन दूर है. उन्होंन अभी तक 74 वनडे इंटरनेशनल मैचों की 68 पारियों में 2966 रन बनाए हैं. अगर श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 34 रन बना लेते हैं तो वह इस फॉर्मेट में सबसे कम पारियों में 3000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.

भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल में सबसे कम पारियों में 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंकिंगबल्लेबाजपारी
1शिखर धवन72
2विराट कोहली75
3केएल राहुल78
4नवजोत सिंह सिद्धू79
5सौरभ गांगुली82

फिलहाल यह भारतीय रिकॉर्ड शिखर धवन के पास है. धवन ने 72 पारियों में 3000 वनडे रन पूरे किए थे. विराट कोहली ने 75 और केएल राहुल ने 78 पारियों में वनडे में 3000 रन पूरे किए थे.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो सबसे कम पारियों में 3000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला के नाम है.

ODI में सबसे कम पारियों में 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंकिंगबल्लेबाजपारी
1हाशिम अमला57
2शे होप, फखर जमां, इमाम-उल-हक67
3बाबर आजम68
4विवियन रिचर्डस69
5गोर्डन ग्रीनिच72

भारत ने सीरीज का पहला मैच जीतक सीरीज में 1-0 से बढ़त बना रखी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का दूसरा मैच बुधवार को खेला जाएग. सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 18 जनवरी को होगा.