• Home
  • News
  • Shreyas Iyer Rented Property in Mumbai for 7.14 cr for 3 Years

श्रेयस अय्यर ने किराये पर ली लग्जरी प्रॉपर्टी, 3 साल में चुकाएंगे 7.14 करोड़ रुपये

श्रेयस अय्यर ने मुंबई के वर्ली इलाके में प्रॉपर्टी किराये पर ली है. इसका शुरुआती किराया 18.50 लाख रुपये महीना है. जो हर साल बढ़ता जाएगा. अय्यर को हाल ही में भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है.

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 12, 2026, 08:35 AM IST

Published On Jun 12, 2026, 08:35 AM IST

Last UpdatedJun 12, 2026, 08:35 AM IST

shreyas iyer rented property

भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई के वर्ली इलाके में एक प्रॉपर्टी किराये पर ली है. इस प्रॉपर्टी का महीने का किराया 18.50 लाख रुपये है. रीयल एस्टेट कन्सलटेंसी फर्म ‘स्क्वेअर यार्ड’ ने रजिस्ट्रेशन दस्तावेज रीव्यू करने के बाद यह जानकारी दी है.

इसी महीने जून 2026 में इसकी आधिकारिक रजिस्ट्रेशन करवाया गया है. इंस्पेक्टर जर्नल ऑप रजिस्ट्रेशन, महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी मुहैया करवाई गई है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वर्ली के लग्जरी रेजिडेंशल टावर एरटेसिया में स्थित इस प्रॉपर्टी को काफी महंगा माना जा रहा है. यह अपार्टमेंट 360 वर्गम मीटर में बना हुआ है. अगर आप फुट का हिसाब लगाएं तो यह करीब 3875 वर्ग फुट बैठता है.

किराये के एग्रीमेंट के दस्तावेजों को देखें तो इसमें साफ है कि श्रेयस अय्यर को अपार्टमेंट के साथ ही चार गाड़ियों की पार्किंग का भी अधिकार मिला है. इसी से पता चलता है कि यह प्रॉपर्टी कितनी खास और लग्जरी है.

श्रेयस अय्यर ने इस प्रॉपर्टी के लिए 74 लाख रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट भी दिया है. और साथ ही 1.84 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी दी गई है. और 1000 रुपये रजिस्ट्रेशन चार्ज दिया गया है.

स्क्वेअर यार्ड का आकलन कहता है कि इस प्रॉपर्टी का एग्रीमेंट 36 महीने के लिए करवाया गया है. और हर साल किराया करीब 7 फीसदी की दर से बढ़ेगा.

यानी पहले साल जहां किराया 18.50 लाख रुपये महीना होगा और दूसरे साल 19.79 लाख रुपये वहीं आखिरी साल यह बढ़कर 21.18 लाख रुपये के करीब पहुंच चुका होगा. यानी तीन साल में करीब 7 करोड़ 14 लाख रुपये के करीब किराया दे चुके होंगे.

क्रिकेट की बात करें तो अय्यर को हाल ही में भारत की टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है. उनकी कप्तानी में भारतीय टीम सबसे पहले आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा करेगी. मिडल ऑर्डर के इस बल्लेबाज को अगले वर्ल्ड कप और ओलिंपिक की योजना को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है.

अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल 2024 में इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीता था. इसके बाद साल 2025 में पंजाब किंग्स की टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था. इस साल के आईपीएल में पंजाब किंग्स ने शुरुआत तो बहुत अच्छी की लेकिन टीम इस लय को कायम नहीं रख सकी. टीम ने पहले सात में से कोई मैच नहीं गंवाया था लेकिन इसके बाद उसे लगातार छह मैच में हार मिली. आखिर में पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सकी.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick