Ranji Trophy: श्रेयस अय्यर की मुंबई टीम में वापसी, पृथ्वी साव को नहीं मिली जगह
ईरानी कप खिताब जीतने वाली टीम में भी शामिल पृथ्वी साव को फिटनेस और अनुशासन संबंधी मुद्दों के कारण बाहर रखा गया था. वह पिछले मैच में भी टीम का हिस्सा नहीं थे.
Published On Nov 05, 2024, 08:57 PM IST
Last UpdatedNov 05, 2024, 08:57 PM IST
Shreyas Iyer
Mumbai Squad for Odisha in Ranji Trophy: भारत के मध्य क्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की ओडिशा के खिलाफ बुधवार से यहां होने वाले रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मुकाबले के लिए गत चैंपियन मुंबई की 16 सदस्यीय टीम में वापसी हुई है, वहीं सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव टीम में जगह नहीं मिल सका है.
श्रेयस अय्यर निजी कारणों से त्रिपुरा के खिलाफ मुंबई के पिछले मैच में नहीं खेले थे जो ड्रॉ रहा था. अय्यर अब बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में शरद पवार क्रिकेट अकादमी में खेले जाने वाले आगामी मुकाबले के लिए चयन के लिए उपलब्ध हैं.
फिटनेस और अनुशासन कारण से बाहर हैं पृथ्वी साव
वहीं त्रिपुरा के खिलाफ मुकाबले के लिए अगरतला रवाना होने से पहले टीम से बाहर किए गए पृथ्वी को एक बार फिर टीम में जगह नहीं मिली है. सत्र की शुरुआत में मुंबई टीम का हिस्सा होने के अलावा ईरानी कप खिताब जीतने वाली टीम में भी शामिल पृथ्वी को फिटनेस और अनुशासन संबंधी मुद्दों के कारण बाहर रखा गया था.
मुंबई की टीम ने इस सीजन अब तक तीन मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम को एक मैच में जीत और एक मैच में हार मिली है. एक मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ. एलीट ग्रुप ए में मुंबई की टीम प्वॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है.
मुंबई की टीम:
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, अखिल हेरवाडकर, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, सूर्यांश शेडगे, हार्दिक तमोरे, सिद्धांत अद्धतराव, शम्स मुलानी, कर्ष कोठारी, हिमांशु सिंह, शारदुल ठाकुर, मोहित अवस्थी , मोहम्मद जुनेद खान और रॉयस्टन डायस।