एमएस धोनी ने अखबार पढ़ने को मना किया है : श्रेयस अय्यर

श्रेयस ने इस बार आईपीएल में दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स की कप्‍तानी की थी।

Edited By : Indo-Asian News Service |Jul 28, 2018, 08:20 PM IST

Published On Jul 28, 2018, 08:20 PM IST

Last UpdatedJul 28, 2018, 08:20 PM IST

Shreyas-Iyers-MS-Dhoni © IANS

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर  ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी ने एकाग्र रहने के लिए उन्हें मीडिया से दूर रहने की सलाह दी है। श्रेयस ने यह बात ‘ओपन हाउस विद रेनिल’ नाम के शो में कही।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ajay-ratra-appointed-fielding-wicket-keeper-coach-for-india-u-19-nca-camp-at-bangalore-730170″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बयान के अनुसार, ‘जब मैंने भारतीय टीम में कदम रखा, धोनी ने सलाह दी कि मुझे अखबरों से दूर रहना चाहिए और साथ ही जितना हो सके सोशल मीडिया से दूरी बनानी चाहिए।’

उन्होंने कहा, ‘सोशल मीडिया हम सभी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है और मैं इसे अच्छे से संभालने की कोशिश करता हूं, लेकिन आलोचना से मुझे आगे बढ़ते रहने की प्ररेणा मिलती है।’

श्रेयस ने अय्यर एक रोचक बात साझा करते हुए बताया कि किस तरह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में जगह बनाने के बाद उनकी एक महिला मित्र का व्यवहार बदल गया था।

उन्होंने कहा, ‘जैसे ही नीलामी की खबर बाहर आई, उस लड़की ने मुझे मैसेज भेजना चालू कर दिया। जब मैंने पूछा कि वह लगातार मुझसे बात करने की कोशिश क्यों कर रही हैं तो मुझे जवाब मिला की वह मेरे लिए खुश हैं।’

उन्होंने कहा, ‘तब मुझे पता चला की वह मेरे पीछे नहीं पैसे के पीछे हैं।’

Editor's Pick